
Rinku Singh Team India: 'मां ने उधार लेकर...', भारत के लिए डेब्यू करने के बाद इमोशनल हुए रिंकू सिंह
AajTak
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के जरिए स्टार भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. रिंकू को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला, लेकिन भारतीय कैप पहनने के साथ ही उनका सपना पूरा हो गया.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था. 18 अगस्त (शुक्रवार) को बारिश से प्रभावित पहले टी20 मुकाबले में रिंकू सिंह की बल्लेबाजी नहीं आई. हालांकि भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने के साथ ही रिंकू और उनके परिवार का सपना साकार हो गया.
रिंकू सिंह और उनके परिवार ने इस दिन के लिए काफी मेहनत की थी. रिंकू ने जियो सिनेमा को इंटरव्यू देते हुए कहा कि परिवार ने उन्हें काफी सपोर्ट किया है. रिंकू ने अपनी मां के बारे में बात करते हुए कहा, "मां हमेशा मुझे कहती थी कि यदि भारतीय टीम के लिए खेलना है तो कड़ी मेहनत करो. आज उनका ये सपना पूरा हो गया. परिवार ने मेरे करियर में काफी मदद की है. जब पैसे नहीं होते तो मां लोगों से उधार लेकर मेरी मदद करती थी."
Moments like these! ☺️ All set for their debuts in international cricket and T20I cricket respectively 👍 👍 Congratulations Rinku Singh and Prasidh Krishna as they receive their caps from captain Jasprit Bumrah 👏 👏#TeamIndia | #IREvIND pic.twitter.com/JjZIoo8B8H
रिंकू ने आगे कहा, "मैं आज जो भी हूं वो अपने परिवार की वजह से हूं. मैंने अपने परिवार में गरीबी की मार देखी है और मैं उन्हें क्रिकेट के जरिए उस गरीबी से बाहर लाना चाहता था और यही चीज मुझे मेहनत करने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करती थी." रिंकू ने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से सबसे ज्यादा 474 रन बनाए थे.
जसप्रीत बुमराह की धमाकेदार वापसी, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में हुई रिकॉर्ड्स की बारिश
इंटरनेशनल क्रिकेट से जुड़े सवाल के जवाब में रिंकू ने कहा, "मेरी मेहनत ऐसी ही रहेगी लेकिन प्रेशर थोड़ा ज्यादा हो जाएगा. मैंने जो आईपीएल में किया उसको ही इंटरनेशनल क्रिकेट में करने की कोशिश करूंगा. बल्लेबाजी के दौरान मैं खुद को शांत रखूंगा और टीम की तरफ से जो रोल दिया गया होगा उसपर पर फोकस करूंगा."

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








