
Ricky Ponting, Delhi Capitals: ऋषभ पंत की टीम में बड़ा फेरबदल... हेड कोच रिकी पोंटिग ने दिल्ली कैपिटल्स संग तोड़ा नाता
AajTak
रिकी पोंटिंग ने पिछले 7 आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच की भूमिका निभाई. पोंटिंग साल 2019 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के जुड़े थे. साल 2021 में उनकी कोचिंग में दिल्ली कैपिटल्स पहली बार फाइनल में भी पहुंची थी.
ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हेड कोच नहीं होंगे. रिकी पोंटिग ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपना सफर समाप्त कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स के X हैंडल से इस बात की आधिकारिक पुष्टि की गई है. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पोंटिंग को इस सफर के लिए शुक्रिया भी कहा.
पोटिंग और दिल्ली कैपिटल्स ने तोड़ा 7 सालों का नाता
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से लिखा गया, 'डियर रिकी, जैसे कि आप हमारे हेड कोच का पद छोड़ रहे हैं, हम इसे शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे हैं. आपने हमें हर बार जो चार बातें बताईं- केयर, कमिटमेंट, एटीट्यूड और एफर्ट- वे हमारी सात गर्मियों की यादें ताजा करती हैं. आप हर ट्रेनिंग सेशन में सबसे पहले पहुंचे और सबसे आखिर में वहां से निकले. जब आप स्ट्रेटेजिक टाइमआउट के दौरान डगआउट से बाहर भागे और अपने नाखून तब तक काटे जब तक कि कोई बचा न रह जाए. हर चीज के लिए धन्यवाद कोच.'
Thank you, Ricky! 💙❤️ pic.twitter.com/D6gt7UbLpW
रिकी पोंटिंग ने पिछले सात आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच की भूमिका निभाई. पोंटिंग साल 2018 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे. साल 2020 में उनकी कोचिंग में दिल्ली कैपिटल्स पहली बार फाइनल में भी पहुंची थी. हालांकि उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा.
पोटिंग की कोचिंग में दिल्ली की टीम 2018 के सीजन में अंतिम स्थान पर रही, लेकिन फिर 2019, 2020 और 2021 में प्लेऑफ के लिए क्वालfफाई किया. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स पिछले तीन सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई. बता दें कि आईपीएल 2024 में पोटिंग की कोचिंग और ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स छठे स्थान पर रही थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








