
Richard Gleeson Debut: T20: कौन है 34 साल का ये अनजान बॉलर, जिसने डेब्यू में टीम इंडिया की हालत खराब कर दी
AajTak
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बॉलर रिचर्ड ग्लीसन ने 27 साल की उम्र में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. ग्लीसन टी20 ब्लास्ट के मौजूदा सीजन में कुल 23 विकेट चटका चुके हैं.
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है. पहले टी20 मैच में शानदार जीत हासिल करने के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम की नजरें टी20 सीरीज पर कब्जा करने की है. इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया.
मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से रिचर्ड ग्लीसन को भी खेलने का मौका मिला है जिनका यह पहला इंटरनेशनल मुकाबला है. 34 साल के तेज गेंदबाज ग्लीसन को डेब्यू कैप लियाम लिविंगस्टोन ने भेंट किया.
27 की उम्र में किया था फर्स्ट क्लास डेब्यू
दाएं हाथ के बॉलर रिचर्ड ग्लीसन ने 27 साल की उम्र में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. वह पीठ की चोट के कारण पिछले दो सीजन में ज्यादातर समय क्रिकेटिंग एक्शन से बाहर ही रहे. ग्लीसन ने मैजूदा टी20 ब्लास्ट में लंकाशायर लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, जहां उनका प्रदर्शन शानदार रहा. ग्लीसन ने टी20 ब्लास्ट के मौजूदा सीजन में 14 मैचों में 23 विकेट चटकाए, जो इंग्लैंड के गेंदबाजों में सबसे अधिक है.
अब इंटरनेशनल डेब्यू पर किया धमाका
ग्लीसन ने इस मुकाबले से पहले तक 34 फर्स्ट क्लास, 21 लिस्ट-ए और 66 टी20 मुकाबलों में भाग लिया था. फर्स्ट क्लास मैचों में ग्लीसन ने 21.34 की एवरेज से 143 विकेट चटकाए हैं. वहीं लिस्ट-ए मुकाबलों में उनके नाम पर 29.14 की औसत से 28 विकेट दर्ज हैं. जबकि टी20 मैचों में ग्लीसन 23.58 की एवरेज से 73 विकेट ले चुके हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








