
Reece Topley, IND vs ENG 2nd ODI: इंग्लैंड के इस बॉलर ने किया टीम इंडिया का बुरा हाल, पानी मांगते दिखे भारतीय बल्लेबाज
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में भारतीय टीम ने 100 रनों के अंतर से वनडे मैच गंवाया. मुकाबले में इंग्लिश फास्ट बॉलर रीस टॉपले ने 6 भारतीय बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया...
Reece Topley, IND vs ENG 2nd ODI: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज के दो वनडे मैच लंदन में खेले गए. दोनों ही मैचों में दो तेज गेंदबाजों ने ऐसा कहर ढाया कि सामने वाली टीम पूरी तरह चित हो गई. पहला मुकाबला ओवल में हुआ, जहां भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट लेकर इंग्लैंड को ढेर कर दिया था.
मगर दूसरा वनडे गुरुवार (14 जुलाई) को लॉर्ड्स में हुआ, जहां इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली ने भारतीय बल्लेबाजों का बुरा हश्र कर दिया. इस इंग्लिश बॉलर के सामने कप्तान रोहित शर्मा हों या शिखर धवन, सभी पानी मांगते दिखाई दिए.
रीस टॉप्ली ने 9.5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 24 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान टॉप्ली का इकोनॉमी रेट भी 2.40 का ही रहा. 247 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को टॉप्ली ने एक के बाद एक 6 झटके दिए. उन्होंने रोहित, धवन के अलावा सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्णा को शिकार बनाया.
टॉप्ली का कहर, नहीं संभल पाई टीम इंडिया
Reece Topley's stunning spell keeps England alive in the ODI series against India 👊 #ENGvIND | 📝 Scorecard: https://t.co/LUUs4go6H0 pic.twitter.com/wPZBs7mGTd
इसके बाद 247 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत ही खराब रही. टीम ने 27 रन पर रोहित और धवन के रूप में दो विकेट गंवा दिए थे. दोनों शिकार रीस टॉप्ली ने ही किए थे. यहां से टीम इंडिया संभल ही नहीं सकी और उसने 31 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए थे. रोहित और ऋषभ पंत खाता नहीं खोल सके. जबकि कोहली ने 16 और धवन ने 9 रन बनाए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









