
Realme के दो नए फोन और एक लैपटॉप भारत में आज होंगे लॉन्च, जानें संभावित कीमत
AajTak
Realme GT 5G, Realme GT Master Edition और Realme Book Slim को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा. Realme GT 5G और GT Master Edition कंपनी के लेटेस्ट 5G फोन्स हैं.
Realme GT 5G, Realme GT Master Edition और Realme Book Slim को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा. Realme GT 5G और GT Master Edition कंपनी के लेटेस्ट 5G फोन्स हैं. वहीं, Realme Book Slim कंपनी का भारत में पहला लैपटॉप होगा. Realme GT 5G कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा. Realme GT 5G, Realme GT Master Edition और Realme Book Slim को एक वर्चुअल लॉन्च इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च इवेंट की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे से होगी. इवेंट की लाइवस्ट्रीमिंग कंपनी के यूट्यूब चैनल और फेसबुक के जरिए की जाएगी. कीमतों की बात करें तो Realme GT 5G की कीमत फिलहाल नहीं बताई गई है लेकिन, रियलमी इंडिया CEO माधव सेठ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ये बताया था कि फोन की कीमत 30,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये तक रखी जा सकती है. वहीं, चीन में इसे CNY 2,799 (लगभग 32,100 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











