
RCB: IPL से लेकर WPL... हर जगह फेल हो रही RCB! आखिर इस हाल की वजह क्या?
AajTak
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का महिला प्रीमियर लीग में बुरा हाल है, यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा आरसीबी का आईपीएल में बुरा हाल होता है. इतने बड़े सितारों से सजी हुई यह टीम आखिर हर बार फ्लॉप क्यों हो जाती है, आखिर क्यों उसे किस्मत धोखा दे जाती है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कुछ टीमें ऐसी हैं जो अभी तक एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई हैं. इनमें सबसे बड़ा नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आता है, जो पिछले 15 साल से आईपीएल खिताब का इंतज़ार कर रही है. विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, केएल राहुल, क्रिस गेल जैसे बड़े नाम इस टीम के साथ अलग-अलग वक्त पर जुड़े रहे हैं, लेकिन कोई भी बड़ा नाम इस टीम को खिताब नहीं दिला पाया है.
ऐसा क्या है जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम इतने साल में कोई खिताब नहीं जीत पाई है. इतने बड़े नाम होने के बाद भी टीम कहां पर मात खा जाती है. सिर्फ आईपीएल ही नहीं अब तक महिला प्रीमियर लीग (WPL) में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बुरी शुरुआत हुई है. आरसीबी की मेन फ्रेंचाइज ने ही महिला प्रीमियर लीग में इस टीम को चुना है, जिसमें स्मृति मंधाना, एलिसी पैरी समेत कई स्टार प्लेयर शामिल हैं.
WPL 2023 के पहले सीजन के शुरुआती चार मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, यूपी वॉरियर्ज़ से हार झेलनी पड़ी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऐसे ही कुछ प्वाइंट्स पर नज़र डालते हैं, जहां सितारों से सजी हुई यह टीम हर बार खिताब जीतने से चूक जाती है.
क्लिक करें: टीम बदली किस्मत नहीं, RCB का आईपीएल के बाद WPL में भी बुरा हाल
टीम कॉम्बिनेशन: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सबसे बड़ी परेशानियों में से एक टीम कॉम्बिनेशन रहा है. शुरुआत से लेकर अबतक देखें तो टीम के पास राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल, शेन वॉटसन, केएल राहुल, डेनिएल विटोरी जैसे बड़े खिलाड़ी अलग-अलग वक्त पर टीम के साथ जुड़े हैं. हालांकि, टीम की बड़ी मुश्किल यह रही है कि तीन-चार स्टार खिलाड़ियों के अलावा अन्य खिलाड़ी ऐसा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जो टीम को आगे बढ़ा सके. बल्लेबाजी कोहली-डिविलियर्स-गेल के इर्द-गिर्द रही है. यानी आरसीबी की पहली बड़ी समस्या ऑक्शन में रही है, जहां टीम चुने जाने का तरीका सही नहीं है जिसका घाटा उसे टूर्नामेंट के शुरुआती या किसी बड़े मैच में चुकाना पड़ता है.
कमज़ोर कप्तानी: एक लंबे वक्त तक विराट कोहली ने ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी की है, वह 140 मैचों में टीम की कमान संभाल चुके हैं इनमें से 64 में जीत, 69 में हार मिली है. विराट कोहली भले ही बल्ले से रन बरसाने के मामले में काफी आगे रहे हों, लेकिन कप्तानी के मामले में वह कई बार फ्लॉप साबित हुए हैं. बड़े मौकों पर गलत फैसले लेना हो या फिर बड़े मुकाबलों में टीम का पैनिक कर जाना हो. विराट कोहली से पहले भी आरसीबी की कमान राहुल द्रविड़, केविन पीटरसन, अनिल कुंबले, डेनिएल विटोरी के हाथ में रही है. लेकिन कोई भी टीम को जीत नहीं दिला सका. विराट कोहली बल्ले से तो टीम को संकट से निकाल लेते हैं, लेकिन लीडरशिप के मामले में वह पीछे छूट जाते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









