
RCB In IPL Points Table: आईपीएल प्लेऑफ से बाहर हुई आरसीबी? अब विराट कोहली की टीम को बचा पाएगा ये एक चमत्कार
AajTak
आईपीएल 2024 सीजन में फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की हालत खराब नजर आ रही है. इस टीम ने अब तक अपने 8 में से 7 मैच गंवाए हैं. सिर्फ एक ही मैच जीता है. विराट कोहली की टीम आरसीबी ने रविवार को लगातार छठा मैच हारा है. इस टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं. आइए जानते हैं पूरा समीकरण...
RCB In IPL Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में रविवार (21 अप्रैल) तक 37 मैच खेले जा चुके हैं. इसी दिन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मैच में केकेआर ने आखिरी बॉल पर 1 रन से जीत दर्ज की.
यह इस सीजन में विराट कोहली की टीम आरसीबी की 8 मैच में 7वीं हार है. साथ ही आरसीबी ने लगातार अपना छठा मैच गंवाया है. इस टीम की हालत इतनी बुरी है कि वो अभी पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें पायदान पर है.
क्या प्लेऑफ की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गईं?
फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली इस RCB टीम को अब इस सीजन में 6 मुकाबले और खेलने हैं. ऐसे में फैन्स यह जरूर जानना चाह रहे हैं कि आखिर आरसीबी टीम प्लेऑफ में पहुंच पाएगी या नहीं? क्या इस टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गई हैं?
इन्हीं सब सवालों के जवाब में फैन्स के लिए थोड़ी निराशा वाली बात सामने आती है. दरअसल, अब यहां आरसीबी अपने बाकी बचे सभी 6 मैच और जीत लेती है, तो उसके कुल 14 पॉइंट्स हो जाएंगे. ऐसे में आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचना एकदम नामुमकिन की तरह नजर आ रहा है.
अब यही एक चमत्कार RCB को बचा सकता है!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









