
RBSE Class 8 Result 2025 Out: जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट, यहां चेक करें स्कोरकार्ड
AajTak
RBSE Class 8 Result 2025 Out: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 8वीं का परिणाम 2025 जारी हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए आप राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर जा सकते हैं.
RBSE Class 8 Result 2025 Out: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 8वीं का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है. परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए गए हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए आपको राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाना होगा. इस ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करते ही आपको परिणाम दिख जाएगा.यहां चेक कर सकते हैं परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवारों को rajshaladarpan.nic.in या rajpsp.nic.in पर जाना होगा. RBSE कक्षा 8वीं परिणाम 2025' का चयन करना होगा, अपनी सीट संख्या दर्ज करनी होगी और फिर 'सबमिट' या 'परिणाम देखें' बटन पर क्लिक करना होगा. उनके अंक स्क्रीन पर दिखाई देंगे, आप रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं.इतने छात्रों ने कराया था रजिस्ट्रेशन आपको बता दें कि आरबीएसई कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए इस बार 12.5 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. पिछले साल 20 मार्च से 2 अप्रैल तक 8वीं की परीक्षाएं आयोजित की गई थी. 8वीं कक्षा में पास स्टूडेंट्स का प्रतिशत 95. 72 था. सरकारी स्कूलों के छात्रों के बात करें तो RBSE का रिजल्ट 94.54 प्रतिशत था, जबकि प्राइवेट स्कूलों के लिए यह 97.38 प्रतिशत था.इन आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट rajshaladarpan.nic.in,rajshaladarpan.rajasthan.gov.inHow to Check Rajasthan Board 8th Result: यहां देखें तरीका स्टेप 1: राजस्थान बोर्ड 8वीं क्लास का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको rajshaladarpan.nic.in पर जाना होगा. स्टेप 2: होमपेज पर RBSE Class 8th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 3: वहां आपको अपनी सारी डिटेल्स दर्ज करनी होगी. स्टेप 4: कैप्चा कोड भरकर "Search" बटन पर क्लिक करें. स्टेप 5: रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे.पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर आरबीएसई कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे. यदि कोई छात्र दो से अधिक विषयों में 33% से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे फेल माना जाएगा और उसे फिर से उसी क्लास में पढ़ाई करनी होगी.मूल मार्कशीट कैसे प्राप्त करें राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा के बाद उम्मीदवार अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं. जबकि, प्रोविजनल मार्कशीट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है. बता दें कि राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 20 मार्च से 29 मार्च 2025 तक आयोजित की थी. इन परीक्षाओं में राज्य भर से लगभग 14 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था.यहां चेक करें पिछले 5 साल का कुल पास प्रतिशत पिछले 5 वर्षों का वर्षवार आरबीएसई कक्षा 8 उत्तीर्ण प्रतिशत इस प्रकार है- 2024: 95.72% 2023: 94.50% 2022: 95.50% 2021: 99.97% 2020: 91.96%

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











