
Ravindra Jadeja, Team India for T20 World Cup: वर्ल्ड कप से बाहर हुए ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा! अब टीम इंडिया को चाहिए ऑप्शन
AajTak
इस साल टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच खेला जाएगा. कुल 16 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी. वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान इसी हफ्ते हो सकता है. हाल ही में रवींद्र जडेजा को दाएं घुटने में चोट लग गई थी जिसका अब सफल ऑपरेशन हुआ है. उन्हें रिकवर होने में समय लगेगा...
Ravindra Jadeja, Team India for T20 World Cup: इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए इसी हफ्ते भारतीय टीम का ऐलान किया जा सकता है. इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी और एक अच्छी खबर सामने आ रही है.
अच्छी खबर ये है कि चोटिल जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. वह इस वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किए जा सकते हैं. मगर वहीं, टीम के लिए एक बुरी खबर यह भी सामने आ रही है कि चोटिल ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं.
जडेजा वर्ल्ड कप से बाहर
यह जानकारी इन्साइडस्पोर्ट की रिपोर्ट में दी गई है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जडेजा को दाएं घुटने में चोट लग गई थी जिसका अब सफल ऑपरेशन हुआ है. इस सर्जरी के चलते ही जडेजा के टी20 वर्ल्ड कप तक फिट होने की संभावना ना के बराबर है. ऐसे में वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
जडेजा ने खुद सर्जरी की जानकारी दी
बता दें कि जडेजा ने भी कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं. साथ ही सर्जरी की जानकारी भी दी है. जडेजा ने कहा कि वह जल्द से जल्द मैदान पर वापसी की कोशिश करेंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









