
Ravindra Jadeja Team India: 'सर' जडेजा डोप टेस्ट करवाने के मामले में टॉप पर, जानें कोहली-रोहित का हाल
AajTak
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउडर रवींद्र जडेजा ने इस साल सबसे ज्यादा बार डोप टेस्ट करवाया है. वैसे शुरुआती पांच महीनों में रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का डोप परीक्षण नहीं किया गया. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम की कप्तानी कर रहे हार्दिक पंड्या भी इस साल डोप टेस्ट करवा चुके हैं.
आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप की शुरुआत में अब दो महीने से भी कम का समय बचा हुआ है. अबकी बार क्रिकेट वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में खेला जाना है. वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पर मेजबान फैन्स की निगाहें होंगी, जिसकी कोशिश 2011 की तरह इतिहास रचने की होगी.
इस वर्ल्ड कप से पहले राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने भी एक आंकड़ा जारी किया है. इसके अनुसार इस साल जनवरी से मई तक भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने तीन बार डोप टेस्ट के लिए सैम्पल दिया. जडेजा इस अवधि में सबसे ज्यादा बार डोप टेस्ट करवाने वाले क्रिकेटर बन गए.
नाडा की वेबसाइट पर जारी की गई नवीनतम सूची के अनुसार इस साल के पहले पांच महीनों में कुल मिलाकर 55 क्रिकेटरों (पुरुष और महिला) का डोप परीक्षण किया गया. इनमें से अधिकतर खिलाड़ियों के सैम्पल प्रतियोगिता से इतर लिए गए थे. इस साल क्रिकेटरों से एकत्र किए गए सैम्पल की संख्या पिछले दो सालों की तुलना में कहीं अधिक होने की संभावना है.
कोहली-रोहित का रहा ये हाल
आंकड़ों के अनुसार नाडा ने साल 2021 में 54 और 2022 में 60 क्रिकेटर्स के सैम्पल लिए थे. इस साल शुरुआती पांच महीनों में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का परीक्षण नहीं किया गया. वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हार्दिक पंड्या का अप्रैल महीने में यूरीन सैम्पल लिया गया था.
वर्ष 2021 और 2022 में रोहित शर्मा का सर्वाधिक बार परीक्षण किया गया था. नाडा के इन दोनों सालों के आंकड़ों के अनुसार रोहित का तीन-तीन बार परीक्षण किया गया था, कोहली का 2021 और 2022 में भी परीक्षण नहीं किया गया था. साल 2022 में लगभग 20 नमूने महिला क्रिकेटरों के लिए गए थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









