
Ravindra Jadeja Surgery: रवींद्र जडेजा के घुटने का हुआ सफल ऑपरेशन, बताया कब करेंगे मैदान पर वापसी
AajTak
रवींद्र जडेजा के दाएं घुटने का सफल ऑपरेशन हुआ है. जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की इस बात की जानकारी दी है. जडेजा ने मुश्किल वक्त में सपोर्ट करने के लिए बीसीसीआई, टीममेट और फैन्स का शुक्रिया अदा किया है. सर्जरी के बाद रवींद्र जडेजा का टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेलना काफी मुश्किल लग रहा है.
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को इंजरी के चलते मौजूदा एशिया कप को बीच में ही छोड़ना पड़ा था. जडेजा को दाएं घुटने में चोट लग गई थी जिसका अब सफल ऑपरेशन हुआ है. जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की इस बात की जानकारी दी है. जडेजा ने कहा कि वह जल्द से जल्द मैदान पर वापसी की कोशिश करेंगे.
रवींद्र जडेजा ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'सर्जरी सफल रही. बहुत से लोग ने सपोर्ट किया जिसके लिए धन्यवाद देता हूं. इसमें बीसीसीआई, मेरे टीममेट, सपोर्ट स्टाफ, फिजियो, डॉक्टर और फैन्स शामिल है. मैं जल्द ही अपना रिहैब शुरू करूंगा और जितनी जल्दी हो सके क्रिकेट फील्ड में वापस आने की कोशिश करूंगा. शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद.'
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर रहेंगे जडेजा?
सर्जरी के बाद रवींद्र जडेजा का टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेलना काफी मुश्किल लग रहा है. इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि यह 'एंटीरियर क्रुसिएट लिगामेंट (SAL) का मामला है या नहीं. अगर ऐसा होता है तो रवींद्र जडेजा को फिट होने में लगभग छह महीने का समय लग सकता है.
हालांकि कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि जडेजा को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर समझना फिलहाल उचित नहीं होगा. राहुल द्रविड़ ने कहा था, 'रवींद्र जडेजा के घुटने में चोट लगी है और वह एशिया कप से बाहर हैं. विश्व कप के लिए अभी भी समय है इसलिए हम उन्हें इससे बाहर नहीं मान सकते. वह मेडिकल टीम की देखरेख में हैं. जब तक हमारे पास इसके बारे में बहुत स्पष्ट तस्वीर नहीं आती है, तब तक उसे बाहर मानना या उस बारे बहुत अधिक टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.'
चोटों से परेशान रहे हैं जडेजा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










