
Ravindra Jadeja, IND vs ENG 3rd Test: भारतीय टीम के लिए खुशखबरी... तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ उतरेंगे रवींद्र जडेजा
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले शुरुआती 2 मुकाबलों तक यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. मगर तीसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है.
Ravindra Jadeja Fitness Update, IND vs ENG 3rd Test: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा. इसके लिए दोनों टीमें राजकोट पहुंच गई हैं और प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. मगर इससे पहले भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है.
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा तीसरे टेस्ट में खेलते नजर आ सकते हैं. वो चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हुए थे, लेकिन अब पूरी तरह से फिट लग रहे हैं. जडेजा की फिटनेस को लेकर स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपडेट दिया है.
होमग्राउंड में धमाकेदार वापसी कर सकते हैं जडेजा
कुलदीप ने कहा कि उनके हिसाब से जडेजा तीसरे टेस्ट में खेलेंगे. बता दें कि जडेजा को हैदराबाद में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में हैमस्ट्रिंग की शिकायत हुई थी. मगर अब उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी है. साथ ही राजकोट जडेजा का होम ग्राउंड भी है, ऐसे में वो सीरीज में धमाकेदार वापसी कर सकते हैं.
कुलदीप ने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है. वह अपना रूटीन कर रहे हैं. उन्होंने कल अपना एक सेशन किया और मुझे लगता है कि वह उपलब्ध (तीसरे टेस्ट के लिए) हैं.' बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में सीरीज के आखिरी 3 टेस्ट के लिए टीम का ऐलान किया है.
चयनकर्ताओं ने जडेजा और केएल राहुल को फिटनेस टेस्ट पास करने की शर्त के साथ स्क्वॉड में चुना है. राहुल इस टेस्ट में फेल हो गए और वो तीसरे टेस्ट से बाहर रहेंगे. मगर जडेजा ने फिटनेस टेस्ट की शर्त पूरी की, ऐसे में उन्हें खेलते देखा जा सकता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









