
Ravindra jadeja Controversy: जडेजा और बॉल टेम्परिंग पर बवाल क्यों? वर्ल्ड कप चैम्पियन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क का बड़ा बयान
AajTak
टीम इंडिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में 177 रनों पर ढेर हो गई. मैच में स्पिनर रवींद्र जडेजा ने कमाल दिखाते हुए 5 विकेट लिए. मगर इसी दौरान जडेजा पर बॉल टेम्परिंग का भी आरोप लगा. इसी मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और वर्ल्ड कप विजेता माइकल क्लार्क का बड़ा बयान सामने आया है.
Ravindra jadeja Controversy: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. नागपुर में खेले जा रहे पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में 177 रनों पर ढेर हो गया, जिसमें जडेजा का कमाल दिखा. स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट लिए. मगर इसी दौरान जडेजा पर बेईमानी का एक गंभीर आरोप भी लगा.
दरअसल, यह आरोप ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने लगाया. उसने मैच का एक वीडियो शेयर करते हुए जडेजा पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगाया है. इस वीडियो में जडेजा अपनी उंगली पर कुछ क्रीज जैसा लगाते दिखे हैं. अब इसी मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और वर्ल्ड कप विजेता माइकल क्लार्क का बड़ा बयान सामने आया है.
'इस मामले में बवाल मचाने की कोई जरूरत नहीं'
क्लार्क ने कहा कि इस मामले में बवाल क्यों हो रहा है. इसमें कुछ भी नहीं है. उन्होंने कहा कि काफी ज्यादा गेंदबाजी करने के कारण जडेजा की उंगली पर छाला हो गया होगा या कट लग गया होगा. इसी कारण उसने यह क्रीम लगाई होगी. हालांकि क्लार्क ने यह भी कहा कि जडेजा को क्रीम लगाते समय बॉल अंपायर को दे देनी चाहिए थी. यदि ऐसा किया गया है, तो इस मामले में बवाल की जरूरत नहीं है.
'हो सकता है जडेजा की उंगली पर छाला पड़ गया हो'
माइकल क्लार्क ने कहा, 'उसने काफी ज्यादा गेंदबाजी की है, तो हो सकता है कि उसकी उंगली में छाला पड़ गया हो या कट लग गया हो. मगर जो भी हो, उसने जो भी किया, उस दौरान बॉल अंपायर को दे देनी चाहिए. फिर उनके सामने खड़े होकर ही उंगली पर कुछ लगाना चाहिए था.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








