
Ravindra Jadeja and Mohammed Shami: भारतीय टीम को दोहरा झटका... रवींद्र जडेजा के बाद मोहम्मद शमी भी हो सकते हैं टेस्ट सीरीज से बाहर
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (2 फरवरी) से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा. मगर इस अहम मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. हाल ही में खबर आई थी कि स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं.
Ravindra Jadeja and Mohammed Shami, IND vs ENG Series: भारतीय टीम इस समय अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. इसका दूसरा मुकाबला कल (2 फरवरी) से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा.
मगर इस अहम मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. हाल ही में खबर आई थी कि स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं. अब दूसरे स्टार प्लेयर पर भी खतरा मंडरा रहा है.
शमी की सर्जरी को लेकर कोई अपडेट नहीं
यह तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं. वो वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही टखने की चोट से जूझ रहे हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, शमी अब तक फिट नहीं हो सके हैं. अनुभवी तेज गेंदबाज शमी इन दिनों लंदन में है और उनकी सर्जरी को लेकर भी कोई अपडेट सामने नहीं आया है.
ऐसे में माना जा रहा है कि शमी को अभी ठीक होने में काफी समय लग सकता है. यही वजह है कि शमी इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर ही रह सकते हैं. अब शमी IPL 2024 सीजन में ही गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं.
सीरीज में जडेजा की वापसी भी नामुमकिन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









