
Ravindra Jadeja and KL Rahul: दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका... रवींद्र जडेजा के बाद केएल राहुल भी हुए बाहर
AajTak
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले तगड़ा झटका लगा है. रवींद्र जडेजा के बाद अब स्टार प्लेयर केएल राहुल भी दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा.
Ravindra Jadeja and KL Rahul: भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले तगड़ा झटका लगा है. रवींद्र जडेजा के बाद अब स्टार प्लेयर केएल राहुल भी बाहर हो गए हैं. यह दोनों दूसरे टेस्ट से ही बाहर हुए हैं. यह जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दी है.
बता दें कि भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला गया था. इस मैच में इंग्लैंड ने 28 रनों से जीत दर्ज की थी. अब दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा.
जडेजा और राहुल दोनों चोट के कारण बाहर हुए
बीसीसीआई ने अपने बयान में बताया है कि जडेजा और राहुल दोनों चोटिल हैं. इस वजह से उन्हें सिर्फ दूसरे टेस्ट से आराम दिया गया है. उनकी जगह भारतीय बोर्ड ने रिजर्व के तौर पर सरफराज खान, सौरभ कुमार और वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है. जबकि टीम में पहले से शामिल आवेश खान टच में रहेंगे.
बयान में कहा गया है, 'रवींद्र जडेजा और केएल राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर होना पड़ा है. हैदराबाद में पहले टेस्ट के चौथे दिन जडेजा को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जबकि राहुल ने दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द की शिकायत की थी. बीसीसीआई की मेडिकल टीम दोनों की प्रगति पर नजर रख रही है.'
इन खिलाड़ियों को दूसरे टेस्ट के लिए मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










