
Ravindra Jadeja: 'मोदीजी का तार तुम्हारे सिर में...', यूजर के कमेंट पर 'सर' रवींद्र जडेजा ने दिया करारा जवाब
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं और उन्होंने यहां जामनगर की जमकर तारीफ की. जामनगर से ही आने वाले रवींद्र जडेजा ने ट्वीट कर पीएम मोदी का स्वागत किया, इस बीच उन्होंने एक यूज़र को जवाब दिया जो काफी वायरल हो रहा है.
टी-20 वर्ल्डकप से बाहर हो चुके चोटिल रवींद्र जडेजा इन दिनों रिकवरी मोड में हैं. इस बीच रवींद्र जडेजा सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार तस्वीर और फोटो डाली हैं. इस बीच एक ट्रोलर ने जब उन्हें ट्रोल करना चाहा, तब उन्होंने एक करारा जवाब भी दिया.
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं. सोमवार को पीएम मोदी जामनगर पहुंचे थे, यहीं रवींद्र जडेजा का घर भी है. ऐसे में रवींद्र जडेजा ने पीएम मोदी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मेरे गृह नगर जामनगर में आपका स्वागत है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी.
रवींद्र जडेजा का यह ट्वीट वायरल हो गया, इस बीच एक यूज़र ने कमेंट किया कि मोदीजी का तार तुम्हारे सिर में घुस गया है. जिसपर रवींद्र जडेजा ने लिखा कि हां, सीधा कनेक्शन है. इस जवाब वाला ट्वीट भी काफी वायरल हुआ.
“આજે પણ” 🏏🇮🇳 pic.twitter.com/voxNAy3Lif
इतना ही नहीं मंगलवार को भी सर रवींद्र जडेजा ने पीएम मोदी का एक वीडियो ट्वीट किया. जिसमें पीएम मोदी ने जामनगर की तारीफ की है, पीएम मोदी ने यहां कहा कि जामनगर क्रिकेट की दुनिया में गुजरात का नाम रोशन कर रहा है और यहां के क्रिकेटर्स झंडे गाढ़ रहे हैं. आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं.
Yes direct connection

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









