
Ravindra Jadeja: एजबेस्टन में चली 'सर' रवींद्र जडेजा की तलवार, तीसरी सेंचुरी जड़ बना डाला रिकॉर्ड
AajTak
रवींद्र जडेजा ने एजबेस्टन टेस्ट में कमाल कर दिया और शानदार सेंचुरी जड़ी. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने पिछले कुछ वक्त में बतौर बल्लेबाज अपने स्तर को काफी बढ़ाया है.
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार खेल दिखाया है. टेस्ट के पहले दिन ऋषभ पंत ने अपने धमाल से विरोधियों को घुटने पर ला दिया, अब दूसरे दिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपना शतक पूरा किया. पहले दिन के खेल के बाद रवींद्र जडेजा 83 पर नाबाद थे, दूसरे दिन उन्होंने पहले सेशन में ही अपनी सेंचुरी जड़ दी.
एजबेस्टन टेस्ट के दूसरे दिन की कवरेज के लिए क्लिक करें
रवींद्र जडेजा के टेस्ट करियर का यह तीसरा शतक था, ये पहली सेंचुरी है जो उन्होंने विदेशी जमीन पर जड़ी है. एजबेस्टन टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने 194 बॉल पर 104 रन बनाए, इसमें 13 चौके शामिल हैं. मुश्किल वक्त में जब रवींद्र जडेजा ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर बड़ी साझेदारी की थी और टीम इंडिया को संकट से निकाला था.
Sir Jadeja brings out the sword once again ⚔️🔥 It's been a century of the highest order from #TeamIndia's star all-rounder 🤩💯 Tune in to Sony Six (ENG), Sony Ten 3 (HIN) & Sony Ten 4 (TAM/TEL) - (https://t.co/tsfQJW6cGi)#ENGvINDLIVEonSonySportsNetwork #ENGvIND pic.twitter.com/DvIPNN6IEZ
एक शतक से बना दिए कई रिकॉर्ड
रवींद्र जडेजा ने बतौर टेस्ट बल्लेबाज पिछले एक-दो साल में काफी इम्प्रूव किया है. वह लगातार बड़ी पारियां खेल रहे हैं, साथ ही ज़रूरत के हिसाब से छोटी लेकिन तेज़ पारियां भी खेलते दिख रहे हैं. एजबेस्टन में शतक जमाकर वह एक खास लिस्ट में शामिल हुए. अभी तक चार भारतीय खिलाड़ी ही इस मैदान पर शतक जड़ चुके हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








