
Ravindra Jadeja: ‘अरे, तुम्हारा एक्स-कोच बैठा है यहां...’, कमेंट्री करते वक्त जब रवींद्र जडेजा से बोला दिग्गज प्लेयर
AajTak
भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच टी-20 सीरीज़ चल रही है. पहले मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें के. श्रीकात कमेंट्री करते वक्त रवींद्र जडेजा के साथ मस्ती कर रहे हैं. इस दौरान उनके साथ टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री भी हैं. रवींद्र जडेजा ने पहले मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन किया था और टीम की जीत में योगदान दिया था.
टीम इंडिया इस वक्त वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पांच मैच की टी-20 सीरीज़ खेल रही है और पहला मैच जीतकर 1-0 से आगे है. दूसरा मैच सोमवार यानी 1 अगस्त को खेला जाना है, टीम इंडिया जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाना चाहेगी. इस बीच पहले टी-20 का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कमेंट्री करते हुए पूर्व क्रिकेटर के. श्रीकांत मज़ेदार बयान दे रहे हैं. जब रवींद्र जडेजा बैटिंग कर रहे थे, तब उनके लिए के. श्रीकांत ने कहा कि कम ऑन जडेजा, जोश दिखाओ. तुम्हारे एक्स-कोच बैठे हैं यहां पर. श्रीकांत का ये मज़ेदार वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
दरअसल, जब टीम इंडिया की बैटिंग चल रही थी उस वक्त रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी करने आए तब के. श्रीकांत और रवि शास्त्री कमेंट्री कर रहे थे. उसी दौरान के. श्रीकांत ने कहा, ‘आप क्या सोच रहे हैं? इंडिया 200 मारेगा या नहीं मारेगा? जड्डू, कम ऑन. आपका एक्स-कोच इधर है कमेंट्री बॉक्स में..’
pic.twitter.com/m4GPAf3l2z
श्रीकांत ने रवींद्र जडेजा की जमकर तारीफ भी की और कहा कि रवि शास्त्री के कोचिंग कार्यकाल में उन्होंने कितना बेहतरीन इम्प्रूव किया है, रवींद्र जडेजा का खेल बहुत ज्यादा सुधर गया है और उनमें अब कॉन्फिडेंस है. रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया में भी दमदार खेल दिखाया.
आपको बता दें कि टीम इंडिया ने पहले टी-20 मैच में 190 का स्कोर बनाया था और वेस्टइंडीज़ को 122 पर ही समेट दिया था और 68 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी. टीम इंडिया इस वक्त टी-20 वर्ल्डकप की तैयारियों में जुटी है और अलग-अलग प्लेयर्स को स्क्वॉड में टेस्ट किया जा रहा है.
वनडे सीरीज़ के लिए उप-कप्तान बनाए गए रवींद्र जडेजा चोट की वजह से खेल नहीं पाए थे लेकिन टी-20 सीरीज़ में उन्होंने वापसी की. पहले टी-20 में रवींद्र जडेजा ने 13 बॉल में 16 रन बनाए थे, इसके अलावा एक विकेट भी लिया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









