
Ravichandran Ashwin and James Anderson: 10 विकेट का तिलिस्म... आर अश्विन और जेम्स एंडरसन बनाएंगे महारिकॉर्ड, भारत-इंग्लैंड सीरीज में रचा जाएगा कीर्तिमान
AajTak
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से शुरू हो रही है. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पर खासा निगाहें रहेंगी. दोनों ही खिलाड़ी महारिकॉर्ड बनाने के काफी करीब हैं.
टीम इंडिया इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. अफगानिस्तान सीरीज की समाप्ति के बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच खेलने हैं. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाना है. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के मौजूदा सीजन के लिहाज से भारत-इंग्लैंड सीरीज काफी महत्वपूर्ण है.
अश्विन-एंडरसन बना सकते हैं महारिकॉर्ड
आगामी टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पर खासा निगाहें रहेंगी. ये दोनों ही दिग्गज टेस्ट में बड़े माइलस्टोन हासिल करने के बेहद करीब हैं. खास बात यह है कि दोनों ही को कीर्तिमान रचने करने के लिए 10-10 विकेट चाहिए.
दरअसल जेम्स एंडरसन जहां 700 टेस्ट विकेट लेने के कारनामे से सिर्फ 10 विकेट दूर हैं. वहीं अश्विन को भी 500 टेस्ट विकेट का आंकड़ा छूने के लिए 10 विकेट चाहिए. आर. अश्विन ने अब तक 95 टेस्ट मैचों में 490 विकेट लिए हैं. इस दौरान अश्विन ने 34 बार पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए. दूसरी तरफ एंडरसन के नाम पर 183 टेस्ट मैचों में 690 विकेट दर्ज हैं. एंडरसन ने 32 बार पारी में पांच विकेट हॉल लिए हैं.
41 साल के जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे एवं पहले तेज गेंदबाज होंगे. मुथैया मुरलीधरन और शेन वॉर्न ने भी 700 का आंकड़ा क्रॉस किया था, हालांकि दोनों ही स्पिन गेंदबाजी करते थे. उधर आर. अश्विन टेस्ट में 500 विकेट का आंकड़ा छूने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी होंगे. भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अनिल कुंबले हैं. कुंबले ने 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट अपने नाम किए. उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 10/74 था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









