
Ravi Shastri On Suryakumar Yadav: 'वह बिल्कुल डिविलियर्स की तरह...', सूर्यकुमार यादव के फैन बने टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री
AajTak
सूर्यकुमार यादव इंटरनेशनल क्रिकेट में कमाल का खेल दिखा रहे हैं. सूर्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में भी शानदार टच में दिखे. अब टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने सूर्यकुमार यादव की खूब तारीफ की है. शास्त्री का मानना है कि सूर्या वर्ल्ड क्रिकेट के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक हैं.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इंटरनेशनल क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार (27 नवंबर) को हुए दूसरे वनडे मुकाबले में भी सूर्युकमार यादव ने शानदार बैटिंग करते हुए 25 बॉल पर नाबाद 34 रनों की पारी खेली. सूर्या इस इनिंग को आगे नहीं बढ़ा पाए क्योंकि बारिश के चलते खेल को समाप्त करना पड़ा. दूसरा वनडे बेनतीजा रहने के चलते भारत सीरीज में अब भी 0-1 से पीछे है.
उधर सूर्यकुमार यादव को लेकर टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान सामने आया है. रवि शास्त्री का मानना है कि सूर्या दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक है. रवि शास्त्री ने सूर्यकुमार की तुलना एबी डिविलियर्स से की जो अपने शॉट्स खेलने के अंदाज के कारण मिस्टर 360 के नाम से जाने जाते थे.
क्लिक करें- 'पीसीबी में इतनी हिम्मत नहीं...', रमीज राजा पर भड़का यह पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर
एबी डिविलियर्स से की तुलना
सीरीज के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर प्राइम वीडियो से बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा, 'सूर्या सिर्फ टी20 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज नहीं हैं, वह दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक हैं. उनके पास ऑलराउंड खेल है और वह विस्फोटक हैं. अपना दिन होने पर वह 30-40 गेंद खेल जाएंगे, तो आपको मैच जिता देंगे. वह जिस गति से स्कोर करते हैं और वह जिस तरह के शॉट खेलते हैं उससे विपक्षी टीम का मनोबल गिर जाता है. वह काफी हद तक एबी डिविलियर्स की तरह हैं. जब एबी स्पेशल इनिंग खेलते थे तो विपक्षी टीम की हवा निकल जाती थी. सूर्य ऐसा ही कर सकते हैं.'
टी20 सीरीज में किया था धमाका

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









