
Ravi Shastri: 38 साल पहले आज ही रवि शास्त्री ने बनाया था ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो 33 साल तक रहा कायम
AajTak
भारतीय टीम के उपयोगी ऑलराउंडर रहे रवि शास्त्री के नाम ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड था, जो 33 साल तक बरकरार रहा. उन्होंने 38 साल पहले आज ही के दिन (10 जनवरी) प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जमाकर विश्व कीर्तिमान रचा था.
जिस साल रवि शास्त्री 'चैम्पियन ऑफ चैम्पियंस' बनकर विश्व क्रिकेट में छा गए थे, उसी साल की शुरुआत में उन्होंने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था जो 33 साल तक कायम रहा. भारतीय टीम के उपयोगी ऑलराउंडर रहे रवि शास्त्री ने 38 साल पहले आज ही के दिन (10 जनवरी) प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जमाकर विश्व कीर्तिमान रचा था.
दरअसल, शास्त्री ने 10 जनवरी 1985 को फर्स्ट क्लास क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक (200*) अपने नाम किया था. उन्होंने महज 113 मिनट में दोहरा शतक पूरा कर यह कारनामा किया. अब यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के शफीकउल्लाह के नाम है, जिन्होंने 2017-18 में काबुल रीजन की ओर से खेलते हुए 103 मिनट में दोहरा शतक पूरा किया.
फर्स्ट क्लास क्रिकेट: सबसे तेज दोहरा शतक (मिनट में)
1. शफीकउल्लाह (200*): 103 मिनट, काबुल रीजन विरुद्ध बूस्ट रीजन, 2018
2. रवि शास्त्री (200*): 113 मिनट, बंबई विरुद्ध बड़ौदा, 1985
3. जीएल जेसॉप (286) : 120 मिनट, ग्लूस्टरशायर विरुद्ध ससेक्स, 1903

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









