
Rassie van der Dussen DRS Controversy: साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज के साथ हुई नाइंसाफी? DRS विवाद पर ICC ने मांगी माफी
AajTak
क्रिकेट वर्ल्ड कप के एक रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले के दौरान अंपायर्स के कुछ फैसलों पर सवाल खड़े हुए. साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज रस्सी वैन डर डुसेन के विकेट पर तो खूब बवाल हुआ.
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के एक रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया. साउथ अफ्रीका की छह मुकाबलों में यह पांचवीं जीत रही. वहीं पााकिस्तान की यह लगातार चौथी हार रही. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के दौरान अंपायर्स के कुछ फैसलों पर सवाल खड़े हुए. रस्सी वैन डर डुसेन के विकेट पर तो खूब बवाल हुआ.
यह पूरा वाकया साउथ अफ्रीकी पारी के 19वें ओवर में हुआ. उस ओवर में पाकिस्तानी स्पिनर उसामा मीर की पांचवीं गेंद पर रस्सी वैन डर डुसेन को मैदानी अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया. डुसेन गेंद को फ्लिक करने के प्रयास में चूक गए और बॉल उनके घुटने पर लगी थी. डुसेन ने तुरंत डीआरएस लिया. इसके बाद सबसे पहले जो बॉल ट्रैकिंग दिखाई गई उसमें गेंद विकेट्स को मिस कर रही थी, हालांकि उस ट्रैकिंग को तुरंत हटा दिया गया.
इसके तुरंत बाद बॉल-ट्रैकिंग फिर से दिखाई गई. अबकी बार इसमें इम्पैक्ट और हिटिंग दोनों में 'अंपायर्स कॉल' दिखाया गया. ऐसे में मैदानी अंपायर के फैसले को बरकरार रखा गया और साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी को पवेलियन लौटना पड़ा. ऐसा कभी-कभार ही दिखता है जब डीआरएस के दौरान रिप्ले में दो बार अलग-अलग बॉल-ट्रैकिंग दिखाई गई हो.
अब इस पूरे मामले पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सफाई दी है. आईसीसी ने कहा कि बॉल ट्रैकिंग का पहला ग्राफिक गलती से दिखाया गया था, जिसमें बॉल स्टम्प को मिस कर रही थी. आईसीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, 'साउथ और पाकिस्तान के बीच मैच में रस्सी वैन डर डुसेन के एलबीडब्ल्यू रिव्यू के दौरान गलती से एक अधूरा ग्राफिक डिस्प्ले हो गया. सही विवरण के साथ पूरा ग्राफिक फिर से दिखाया गया.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









