
Rashid Khan Afghanistan T20I Captain: अफगानिस्तान टीम में बड़ा बदलाव, ये स्टार बना टी20 टीम का कप्तान
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अफगानिस्तान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था जिसके बाद मोहम्मद नबी ने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी. अब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नए टी20 कप्तान की नियुक्ति कर दी है. स्पिनर राशिद खान टी20 क्रिकेट में अफगानिस्तान के नए कप्तान नियुक्त किए गए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अफगानिस्तान का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और वह सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी. इस खराब प्रदर्शन के बाद मोहम्मद नबी ने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी. मोहम्मद नबी के इस्तीफे के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) को टी20 कप्तान की तलाश थी जो अब पूरी हो चुकी है.
अब एसीबी ने स्पिनर राशिद खान को टी20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान टीम का कप्तान नियुक्त किया है. राशिद इससे पहले सभी प्रारूपों में अफगानिस्तान की कप्तानी कर चुके हैं. सितंबर-नवंबर 2019 के दौरान राशिद ने सात मैचों में टी20 टीम की कप्तानी की थी. कुल मिलाकर अफगानिस्तान ने राशिद के नेतृत्व में सभी प्रारूपों को मिलाकर 16 में से सात मैच जीते हैं.
राशिद खान ने इस नियुक्ति के बाद कहा, 'कप्तानी एक बड़ी जिम्मेदारी है. मेरे पास पहले ही अपने देश का नेतृत्व करने का अनुभव है. ऐसे लोगों का एक बड़ा समूह है जिनके साथ मेरी अच्छी समझ है और मैं काफी सहज महसूस करता हूं. हम एक साथ रहने की कोशिश करेंगे, चीजों को सही रास्ते पर लाने और गर्व लाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे.'
Meet Our T20I Captain 🚨🤩@rashidkhan_19, Afghanistan’s Cricketing Wizard, has replaced @MohammadNabi007 as AfghanAtalan’s captain for the T20I format. Read More 👉 https://t.co/fYUYXrjmxe pic.twitter.com/ZKz9IuVGtL
राशिद खान टी20 कप्तानी की शुरुआत अगले साल फरवरी में यूएई के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के जरिए करेंगे. देखा जाए तो अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पिछले दो सालों में राशिद को कप्तानी सौंपने के लिए उत्सुक रहा है. जून 2021 में राशिद खान ने टी20 टीम का नेतृत्व करना अस्वीकार कर दिया था क्योंकि उन्हें लगा था कि एक खिलाड़ी के रूप में उनका प्रदर्शन इससे प्रभावित होगा.
...जब कप्तानी करने से कर दिया था मना

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









