
Ranji Trophy Final: मुंबई ने 8 साल बाद जीती रणजी ट्रॉफी, फाइनल में विदर्भ का तोड़ा दिल, 42वीं बार जीता खिताब
AajTak
मुंबई ने विदर्भ को हराकर रणजी ट्रॉफी का खिताब 42वीं बार जीत लिया है. मुंबई की टीम रणजी ट्रॉफी इतिहास का रिकॉर्ड 48वां फाइनल खेल रही थी. वहीं विदर्भ की टीम का ये तीसरा फाइनल था.
मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रणजी ट्रॉफी 2023-24 का खिताब अपने नाम कर लिया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मुंबई ने विदर्भ को 169 रनों से पराजित किया. 538 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए विदर्भ अपनी दूसरी पारी में 418 रन ही बना सका. मुंबई ने रिकॉर्ड 42वीं बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता है. वहीं विदर्भ का तीसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया. मुंबई ने 8 साल बाद रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता है. आखिरी बार उसने 2015-16 के सीजन में सौराष्ट्र को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी.
वाडकर की शतकीय पारी बेकार
फाइनल मैच में 538 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए विदर्भ ने एक समय अपने चार विकेट 133 रनों के स्कोर पर खो दिए थे. यहां से करुण नायर और कप्तान अक्षय वाडकर के बीच पांचवें विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी हुई. मुशीर खान ने नायर को आउट करके इस साझेदारी का अंत किया. करुण नायर के आउट होने के बाद अक्षय वाडकर और हर्ष दुबे ने मिलकर छठे विकेट के लिए 130 रनों की पार्टनरशिप की.
𝐕𝐢𝐜𝐭𝐨𝐫𝐲 𝐟𝐨𝐫 𝐌𝐮𝐦𝐛𝐚𝐢! Dhawal Kulkarni takes the final wicket as they beat Vidarbha by 169 runs in the @IDFCFIRSTBank #RanjiTrophy #Final in Mumbai Brilliant performance from the Ajinkya Rahane-led side 👌 Scorecard ▶️ https://t.co/k7JhkLhgT5 pic.twitter.com/Iu458SZF2F
इस पार्टनरशिप ने विदर्भ को मुकाबले में वापस लौटाया. देखा जाए तो वाडकर-दुबे ने पांचवें दिन (14 मार्च) के पहले सत्र में कोई विकेट नहीं गिरने दिया था. हालांकि दूसरे सत्र में मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए विदर्भ की दूसरी पारी 368 रनों पर समेट दिया. वाडकर ने 102 और हर्ष दुबे ने 65 रन बनाए. तनुष कोटियान ने मुंबई के लिए चार और मुशीर खान ने दो विकेट लिए.
दूसरी पारी में मुशीर ने जड़ा था शतक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









