
Ranji Trophy 2022: रहाणे से लेकर धुल-श्रीसंत तक चमके, पढ़ें रणजी ट्रॉफी का राउंडअप
AajTak
रणजी ट्रॉफी का आगाज 17 फरवरी से हुआ. देशभर में एक साथ 19 मैच खेले जा रहे हैं. पहले ही दिन अजिंक्य रहाणे, यश धुल, एस श्रीसंत और उमरान मलिक जैसे कई स्टार प्लेयर ने धमाकेदार प्रदर्शन किया....
कोरोना महामारी के बीच भारतीय घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी शुरू हो गया है. यह टूर्नामेंट एक साल के ब्रेक के बाद दोबारा शुरू हुआ है. चार दिवसीय टेस्ट फॉर्मेट के इस टूर्नामेंट का आगाज 17 फरवरी से हुआ. देशभर में एक साथ 19 मैच खेले जा रहे हैं. पहले ही दिन अजिंक्य रहाणे, यश धुल, एस श्रीसंत और उमरान मलिक जैसे कई स्टार प्लेयर ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. February 5th - Won the U-19 World Cup as a captain. February 17th - Scored hundred on debut in Ranji Trophy. Take a bow, Yash Dhull.pic.twitter.com/vW29o9Utrt

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









