
Ranji Trophy: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, पहली बार जीती रणजी ट्रॉफी, मुंबई को दी मात
AajTak
मध्यप्रदेश ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता है. एमपी ने फाइनल में मुंबई को शिकस्त दी.
मध्य प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रणजी ट्रॉफी 2021-22 का खिताब अपने नाम कर लिया है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में एमपी ने मुंबई को छह विकेट से मात दी. मध्य प्रदेश ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता है. इससे पहले वह साल 1999 में चंद्रकात पंडित की कप्तानी में फाइनल तक पहुंची थी, जहां उसे कर्नाटक ने 96 रनों से हरा दिया था. वही चंद्रकात पंडित फिलहाल एमपी के हेड कोच हैं.
मुंबई ने दिया था 108 का टारगेट
पांचवें दिन के शुरुआती सत्र में ही मुंबई ने अपने बाकी आठ विकेट गंवा दिए, जिसके चलते मुंबई की दूसरी पारी 269 रनों पर सिमट गई. मुंबई के लिए दूसरी इनिंग्स पारी में सुवेद पारकर ने सबसे ज्यादा 51 रनों का योगदान दिया. वहीं टीम के लिए सरफराज ने 45 और कप्तान पृथ्वी शॉ ने 44 रनों की पारी खेली. एमपी की ओर से कुमार कार्तिकेय ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए.
108 रनों के टारगेट को एमपी ने आसानी से हासिल कर लिया. एमपी के लिए दूसरी पारी में हिमांशु मंत्री ने सबसे ज्यादा 37 रनों का योगदान दिया. वहीं शुभम शर्मा और रजत पाटीदार ने 30-30 रनों की पारियां खेली.
मुंबई ने की पहली पारी में 374 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने पहली पारी में 374 रन बनाए थे. सरफराज खान ने शानदार बैटिंग करते हुए 134 रनों की पारी खेली. इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 78 और पृथ्वी शॉ ने 47 रनों का योगदान दिया. एमपी की ओर से गौरव यादव ने चार और अनुभव अग्रवाल ने तीन सफलताएं प्राप्त कीं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









