
Ranji Trophy: अंजिक्य रहाणे- चेतेश्वर पुजारा को मिलेगी 'लाइफलाइन', इस टूर्नामेंट के जरिए खुलेगा टीम इंडिया का दरवाजा!
AajTak
शुक्रवार से रणजी ट्रॉफी के मुकाबले शुरू हो रहे हैं. सभी की निगाहें अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा पर टिकी रहेंगी. दोनों खिलाड़ी इस सीजन में बड़े स्कोर बनाकर अपनी दावेदारी बरकरार रखने की कोशिश करेंगे.
Ranji Trophy Preview: देश के विभिन्न मैदानों पर शुक्रवार (5 जनवरी) से रणजी ट्रॉफी के मुकाबले शुरू हो रहे हैं. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जहां नए खिलाड़ी अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगे, वहीं कुछ पुराने खिलाड़ी अपनी खोई प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए जी जान लगाएंगे. मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे शुरू होंगे.
भारत की टेस्ट टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में खिलाड़ी लगभग तय हैं ऐसे में देश की प्रमुख क्रिकेट प्रतियोगिता में कोई असाधारण प्रदर्शन ही चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित कर पाएगा.
इंग्लैंड के खिलाफ इस महीने के आखिर में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम में बहुत अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद भारतीय खिलाड़ी सीमित ओवरों की क्रिकेट में ही व्यस्त रहेंगे, जिसमें आईपीएल और जून में होने वाला टी20 विश्व कप भी शामिल है.
पुजारा-रहाणे पर बड़ा स्कोर बनाने का दबाव
रणजी ट्रॉफी में सभी की निगाहें अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा पर टिकी रहेंगी, जो अभी भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं. यह दोनों खिलाड़ी बड़े स्कोर बनाकर अपनी दावेदारी बरकरार रखने की कोशिश करेंगे. रहाणे 41 बार के चैम्पियन मुंबई की कप्तानी भी करेंगे.
The drill! 🏏 pic.twitter.com/PYR8YLR2LB

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









