
Ramiz Raja PCB Chief: '17 बंदे PCB ऑफिस में घुसे, सामान भी नहीं लेने दिया', पाकिस्तान बोर्ड के पूर्व चीफ रमीज राजा का दुख
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद रमीज राजा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने कहा कि सुबह-सुबह 10 बजे ही 17 बंदे ऑफिस में घुस आए. ऐसा लग लग रहा था जैसे कि FIA की छापेमारी चल रही है. हमें सामान तक बाहर नहीं ले जाने दिया गया.
Ramiz Raja PCB Chief: पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों काफी बदलावों का दौर जारी है. पहले रमीज राजा को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष पद से हटाया और नए चीफ नजम सेठी को नियुक्त किया गया. इसके बाद सेलेक्शन कमेटी में भी बड़े बदलाव किए हैं. पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी को चीफ सेलेक्टर बनाया गया. इन सभी बदलावों के बीच रमीज ने भी पाकिस्तान सरकार और पीसीबी पर अपनी भड़ास निकाली है.
हाल ही में रमीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था कि ऐसा सिर्फ पाकिस्तान में ही हो सकता है कि आप नियमों का उल्लंघन करते हुए किसी को कार्यकाल खत्म होने से पहले ही हटा रहे हैं. वह इस पूरे मसले को इंटरनेशनल फोरम पर उठाएंगे. इस बयान के बाद काफी हंगामा भी हुआ.
मगर अब रमीज ने दूसरा खुलासा करते हुए कहा कि पीसीबी अध्यक्ष पद को लेकर हुए बदलाव के बाद सुबह-सुबह 9-10 बजे ही 17 बंदे ऑफिस में घुस आए. ऐसा लग लग रहा था जैसे कि FIA की छापेमारी चल रही है. हमें सामान तक बाहर नहीं ले जाने दिया गया. रमीज ने यह खुलासा पाकिस्तानी चैनल बोल न्यूज से कहा.
भारत से पंगा नहीं लेना चाहता पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, नए अध्यक्ष नजम सेठी के तेवर पड़े ढीले
'वर्ल्ड कप की टीशर्ट तक नहीं ले जा सका'
रमीज ने कहा, 'रात को ढाई बजे नजम सेठी साहब एक ट्वीट करते हैं, जैसे किसी बच्चे को कैंडी मिलती है ना वैसे. मैं आ गया हूं, सारे पीछे हट जाओ. सुबह 10 बजे 17 बंदे यलगार कर देते हैं पीसीबी ऑफिस में. जैसे कि कोई FIA का छापा पड़ता है. ना आप अपना कम्प्यूटर घर लेकर जा सकते हैं. ना ही मैं वर्ल्ड कप की अपनी टी-शर्ट घर लेकर जा सका. ना ही मैं लोगों को खुदा हाफिज कर सका.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









