
Ramiz Raja India vs Pakistan: 'भारत के बगैर पाकिस्तान क्रिकेट खत्म हो जाएगा', धमकी के बीच पीसीबी अध्यक्ष का वीडियो वायरल
AajTak
पाकिस्तान की मेजबानी में एशिया कप 2023 होना है. इसको लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी. इस पर पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने वनडे वर्ल्ड कप से हटने की धमकी दी. इसी बीच रमीज का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत के बगैर पाकिस्तान खत्म हो जाएगा.
Ramiz Raja India vs Pakistan: अगले साल यानी 2023 में पाकिस्तान की मेजबानी में एशिया कप होना है. ऐसे में जाहिर बात है कि टूर्नामेंट खेलने वाली सभी टीमों को पाकिस्तान जाना होगा, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने टीम इंडिया के पाकिस्तान दौरे पर जाने से साफ इनकार कर दिया है. शाह का यह बयान तो मंगलवार (18 अक्टूबर) का है, लेकिन इस बयान पर घमासान अब तक मचा हुआ है. जय शाह के बयान पर तुरंत ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा की ओर से भी सख्त बयान सामने आया है.
पीसीबी अध्यक्ष रमीज का पुराना वीडियो हुआ वायरल
पीसीबी ने अगले साल भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से नाम वापस लेने की धमकी दी है. उनकी इसी धमकी के बीच रमीज राजा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा है. इस वीडियो में रमीज राजा कहते दिख रहे हैं कि भारत के बगैर पाकिस्तान क्रिकेट कुछ भी नहीं है. ICC को सबसे ज्यादा रेवेन्यू भारत से मिलता है. ऐसे में भारत के बगैर पाकिस्तान क्रिकेट खत्म हो जाएगा.
'भारतीय बिजनेस हाउसेस ही पाकिस्तान क्रिकेट को चला रहे'
वायरल वीडियो में रमीज ने कहा, 'पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ICC की फंडिंग पर 50% चलता है. आईसीसी फंडिंग यह है कि वह जो टूर्नामेंट्स कराते हैं. उससे मिले पैसों को अपने सदस्य देशों में बांटते हैं. और आईसीसी को फंडिंग 90% भारतीय मार्केट से आती है.'
उन्होंने कहा, 'ऐसे में एक तरह से भारतीय बिजनेस हाउसेस ही पाकिस्तान क्रिकेट को चला रहे हैं. कल को अगर भारतीय प्रधानमंत्री यह सोच लें कि हमको पाकिस्तान को फंडिंग नहीं देंगे, तो यह क्रिकेट बोर्ड (PCB) खत्म भी हो सकता है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









