
Ramiz Raja: 'क्या होगा अगर पाकिस्तान...', PCB चीफ रमीज राजा ने BCCI पर फिर किया पलटवार
AajTak
पीसीबी चेयरमैन रमीज राजा ने एक बार फिर एशिया कप को लेकर बयान दिया है. राजा का मानना है कि भारत को अपने राजनीतिक मतभेदों को दूर रखकर अगले साल एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा करनी चाहिए. रमीज राजा ने एशिया कप की इस पूरी बहस को शुरू करने के लिए बीसीसीआई को दोषी ठहराया.
एशिया कप 2023 को लेकर बयानबाजी थम नहीं रही है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कुछ महीने पहले कहा था कि भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी. जय शाह के इस बयान से पीसीबी चेयरमैन रमीज राजा भड़क गए थे. राजा ने कहा था कि यदि भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करती है तो पाकिस्तानी टीम भारत में होने वाले वनडे विश्व कप 2023 का बहिष्कार करेगी.
अब रमीज राजा ने एक बार फिर एशिया कप को लेकर बयान दिया है. राजा मानना है कि भारत को अपने राजनीतिक मतभेदों को दूर रखकर अगले साल एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा करनी चाहिए. राजा ने पूरी बहस को शुरू करने के लिए बीसीसीआई को दोषी ठहराते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान सरकार अपनी टीम को भारत जाने की अनुमति नहीं देती है तो क्या होगा. साथ ही रमीज राजा ने ये भी कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच टेस्ट क्रिकेट खेला जाना काफी जरूरी है.
राजा ने फीफा वर्ल्ड कप का दिया उदाहरण
रमीज राजा ने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल से कहा, 'आपने देखा कि विश्व कप में क्या हुआ- 90000 प्रशंसक एमसीजी में आए. मैं आईसीसी से थोड़ा निराश हूं. जब फीफा अध्यक्ष के सामने यह बात रखी गई कि अमेरिका ईरान से क्यों खेल रहा है, महिलाओं के अधिकारों के बारे में ईरान के पास इतने सारे मुद्दे हैं. तो उन्होंने फुटबॉल को आगे किया और कहा कि इससे बहुत सारे मुद्दों का समाधान हो सकता है. खेल के जरिए हम आदिवासी मानसिकता से सावधान रह सकते हैं. मुझे लगता है कि बल्ले और गेंद को बात करने दें.'
बीसीसीआई ने पूरी बहस शुरू की: राजा
रमीज राजा ने एशिया कप की इस पूरी बहस को शुरू करने के लिए बीसीसीआई को दोषी ठहराया. राजा ने कहा कि अगर सुरक्षा मुद्दों के मद्देनजर पाकिस्तान की सरकार बाबर आजम एंड कंपनी को यात्रा करने की अनुमति नहीं देती है तो फिर क्या होगा? रमीज ने कहा, 'क्या होगा अगर पाकिस्तान सरकार सुरक्षा मुद्दों के कारण पाकिस्तान को भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं देती है. यहां यह काफी भावनात्मक विषय है. बीसीसीआई द्वारा एक तरह से बहस शुरू की गई थी. हमें जवाब देना था. टेस्ट क्रिकेट को भारत बनाम पाकिस्तान की जरूरत है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









