
Ram Mandir Ayodhya News: 'मैं अयोध्या जाऊंगा, किसी पार्टी को दिक्कत है तो...' राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने पर Harbhajan Singh की दो टूक
AajTak
Ayodhya Ram Temple Pran Pratishtha ceremony: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने को लेकर चल रही राजनीति पर क्रिकेटर और AAP के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह का बयान आया है, हरभजन ने कहा कि कोई पार्टी जाती है या नहीं, ये उनका फैसला होगा. पर मैं तो जाऊंगा.
Harbhajan Singh on Ayodhya Ram Temple Pran Pratishtha ceremony: महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन समेत कई भारतीय क्रिकेटर्स को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रण मिला है.
वहीं क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने को लेकर दो टूक कहा कि कोई जाए या ना जाए, वो तो इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: कोहली को भी मिल गया प्राण प्रतिष्ठा का न्योता... अब रामलला के दर्शन का इंतजार
दरअसल, हरभजन सिंह का यह बयान कई राजनीतिक दलों द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को अस्वीकार करने के बाद आया है. हरभजन ने साफ कर दिया वो जो कुछ हैं, भगवान के आशीर्वाद के कारण ही हैं.
हरभजन ने कहा, 'यह हमारा सौभाग्य है कि इस समय यह मंदिर बन रहा है, इसलिए हम सभी को जाना चाहिए और आशीर्वाद लेना चाहिए, कोई भी जाए या न जाए, क्योंकि मेरी भगवान में आस्था है, मैं जरूर जाऊंगा...कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सी पार्टी जाती है और कौन सी पार्टी नहीं, मैं जाऊंगा...'.
#WATCH | On opposition parties declining invitation to Ayodhya Ram Temple ‘Pran Pratishtha’ ceremony, former Cricketer and Rajya Sabha MP Harbhajan Singh says, " It is our good fortune that this temple is being built at this time, so we all should go and get the blessings.… pic.twitter.com/YUAplDGMNk

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









