
Rahul Tewatia Marriage: IPL सुपरस्टार राहुल तेवतिया ने रचाई शादी, वाइफ संग पहुंचे युजवेंद्र चहल, धवन-पंत भी शामिल
AajTak
आईपीएल के सुपरस्टार राहुल तेवतिया ने शादी कर ली है. राहुल तेवतिया रिद्धी पन्नू के साथ शादी के बंधन में बंधे, उनकी शादी में कई क्रिकेटर्स ने हिस्सा लिया.
Rahul Tewatia Marriage: इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले राहुल तेवतिया शादी के बंधन में बंध गए हैं. राहुल तेवतिया ने रिद्धी पन्नू के साथ शादी की है, दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं. राहुल तेवतिया की शादी में भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, नीतीश राणा पहुंचे. युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा भी शादी में पहुंचीं और नई जोड़ी के साथ तस्वीरें खिंचवाई. बता दें कि राहुल तेवतिया और रिद्धी की सगाई इसी साल के शुरुआत में हुई थी, जिसके बाद राहुल तेवतिया आईपीएल खेलने यूएई चले गए थे. युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राहुल तेवतिया की तस्वीर साझा की है. घरेलू क्रिकेट में हरियाणा के लिए खेलने वाले राहुल तेवतिया आईपीएल में राजस्थान टीम का हिस्सा हैं. अगर इस साल राजस्थान रॉयल्स की टीम उन्हें रिटेन नहीं करती है, तो राहुल तेवतिया भी मेगा ऑक्शन का हिस्सा हो सकते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









