
Rahul Tewatia: 'तेवतिया जी' को अफ्रीकी दिग्गज ने दिखाया आईना, बोले- सिर्फ खेल पर ध्यान दें
AajTak
29 साल के राहुल तेवतिया को पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ होम सीरीज के लिए चुना गया था. लेकिन चोट के कारण वह इंटरनेशनल डेब्यू करने से चूक गए थे.
आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के लिए राहुल तेवतिया को मौका नहीं मिला था. तेवतिया ने गुजरात टाइटन्स (GT) को आईपीएल चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके बावजूद वह चयनकर्ताओं को प्रभावित करने में असफल रहे थे. भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर तेवतिया ने ट्विटर के जरिए अपनी निराशा प्रकट की थी.
अब साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने तेवतिया को अहम सुझाव दिया है. स्मिथ ने कहा कि राहुल तेवतिया को ट्विटर की बजाय अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, ताकि कोई आपको टीम से निकाल नहीं सके.
ग्रीम स्मिथ ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, 'भारत में यह बहुत मुश्किल है क्योंकि यहां खिलाड़ियों में बहुत प्रतिभा है. कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में परिस्थितियों को ध्यान में देखते हुए अपने अधिकांश लोगों को चुना होगा. मैं कहूंगा कि ट्विटर की बजाय परफॉर्मेंस पर ध्यान केंद्रित करें. अगली बार जब आपका समय आए तो यह सुनिश्चित हो सके कि कोई भी आपको बाहर नहीं कर सकता है.'
Expectations hurts 😒😒
पिछले साल डेब्यू करने से चूके
29 वर्षीय राहुल तेवतिया को पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ होम सीरीज के लिए चुना गया था, लेकिन चोट के कारण वह डेब्यू करने से चूक गए थे. तेवतिया इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में गुजरात टाइटन्स के लिए बतौर फिनिशर काफी सफल रहे थे. इस दौरान तेवतिया ने 16 मैचों में 147.61 के स्ट्राइक रेट से 217 रनाए. गेंद के साथ तेवतिया ने पूरे आईपीएल सीजन में केवल छह ओवर फेंके और कोई विकेट लेने में विफल रहे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








