
Rahul Dravid Team India Coach: राहुल द्रविड़ की होगी छुट्टी? 7 साल बाद टीम इंडिया को मिल सकता है विदेशी कोच
AajTak
पूर्व भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ की भारतीय टी20 टीम की कोचिंग से छुट्टी हो सकती है. इसका बड़ा कारण है कि हाल के दिनों में टीम इंडिया का सीमित ओवर्स के फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है. बीसीसीआई ने विदेशी कोच को नियुक्त करने का भी मन बना लिया है...
Rahul Dravid Team India Coach: श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में बीसीसीआई ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं. रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और ऋषभ पंत को आराम देकर हार्दिक पंड्या को कप्तानी सौंपी गई है. जबकि सूर्यकुमार को उपकप्तान बनाया गया. ऐसे में अब यह देखना होगा कि कोचिंग को लेकर भी जल्द कोई बड़ा फैसला हो सकता है.
पूर्व भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ की भारतीय टी20 टीम की कोचिंग से छुट्टी हो सकती है. इसका बड़ा कारण है कि हाल के दिनों में टीम इंडिया का सीमित ओवर्स (वनडे और टी20) के फॉर्मेट में बिल्कुल भी अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है. टी20 फॉर्मेट में किसी विदेशी दिग्गज को भारतीय टीम का कोच बनाया जा सकता है.
बीसीसीआई ने द्रविड़ के रिप्लेसमेंट का मूड बनाया
इस तरह का दावा इन्साइटस्पोर्ट ने सूत्रों के हवाले से किया है. दावा किया गया है कि बीसीसीआई ने द्रविड़ के रिप्लेसमेंट के बारे में पूरा मूड बना लिया है. अब जल्द ही क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) से मंजूरी लेकर कोई फैसला लिया जा सकता है.
भारतीय क्रिकेट टीम में जल्द ही स्प्लिट कोचिंग का फॉर्मूला लागू हो सकता है. यानी टेस्ट और वनडे में राहुल द्रविड़ कोच बने रह सकते हैं. जबकि टी20 में किसी विदेशी को कोच बनाया जा सकता है. यदि ऐसा होता है यह पिछले 7 साल में पहली बार होगा, जब भारतीय टीम में कोई विदेशी कोच बनेगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









