
Rahul Dravid Team India: टीम इंडिया को बाय-बाय कहेंगे हेड कोच राहुल द्रविड़? इन दो टीमों से मिला बंपर ऑफर!
AajTak
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की समाप्ति के साथ ही टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था. द्रविड़ अपना कार्यकाल बढ़वाना नहीं चाहते हैं, लेकिन ये सब बीसीसीआई पर निर्भर करेगा. द्रविड़ की आईपीएल टीमों से बातचीत चल रही है.
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 की समाप्ति साथ ही राहुल द्रविड़ का बतौर हेड कोच कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था. द्रविड़ साल 2021 में टी20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया के हेड कोच बने थे. तत्कालीन बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने रवि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त होने के बाद द्रविड़ को इस भूमिका के लिए मनाया था.
...तो IPL में फिर से दिखेंगे द्रविड़!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल द्रविड़ कथित तौर पर आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के साथ बातचीत कर रहे हैं. अगर चीजें ठीक रहती हैं, तो द्रविड़ आईपीएल 2024 से पहले एलएसजी के मेंटर बन सकते हैं. लेकिन यह सब द्रविड़ और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के बीच होने वाली संभावित बैठक के नतीजे से तय होगा. इस बात की संभावना काफी कम है कि द्रविड़ अपने कार्यकाल के विस्तार की मांग करें.
50 साल के द्रविड़ अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं, जो टीम के व्यस्त कार्यक्रम और लगातार यात्रा के कारण संभव नहीं होगा. जबकि आईपीएल टीम के साथ जुड़ने पर द्रविड़ को अपनी फैमिली के साथ रहने का पर्याप्त समय मिलेगा क्योंकि यह टूर्नामेंट सिर्फ दो महीने तक चलता है. लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी राहुल द्रविड़ को अपने साथ जोड़ने के लिए काफी उत्सुक है. वैसे भी गौतम गंभीर के कोलकाता नाइट राइडर्स में चले जाने के बाद एलएसजी में मेंटर का पद खाली है.
द्रविड़ को इस पुरानी टीम से भी मिला ऑफर
उधर 2008 की आईपीएल चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) भी राहुल द्रविड़ को अपने साथ जोड़ना चाहती है. राजस्थान रॉयल्स की भी इच्छा है वह टीम के मेंटर बने. द्रविड़ पहले भी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ खिलाड़ी और कोच दोनों ही भूमिका में दिख चुके हैं. द्रविड़ लंबे वक्त तक इंडिया-ए और NCA के साथ काम कर चुके हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









