
Rahul Dravid Team India: ‘आ गई दीवार, बच के रहे पाकिस्तान’, मैदान पर दिखे कोच राहुल द्रविड़, गदगद हुए फैन्स
AajTak
टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कैंप में वापसी कर ली है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान जब उन्हें टीवी स्क्रीन पर दिखाया गया, तब उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. राहुल द्रविड़ को एशिया कप से पहले कोरोना हो गया था, इसलिए वह देरी से टीम के साथ जुड़े.
भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है. एशिया कप 2022 के इस महामुकाबले में दोनों टीमें आमने-सामने हैं. मैच से पहले टीम इंडिया के कैंप में राहत की खबर आई, क्योंकि हेड कोच राहुल द्रविड़ की मैदान पर वापसी हुई. भारतीय टीम जब एशिया कप के लिए रवाना हो रही थी, उस वक्त राहुल द्रविड़ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके बाद वह यूएई के लिए रवाना नहीं हुए थे, ऐसे में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा था. राहुल द्रविड़ की गैर-मौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के साथ जुड़े और बतौर कोच काम-काज संभाला.
Virat Kohli and India's head Rahul Dravid and India reached the stadium, Rahul Dravid joins team India.#TeamIndia #INDvsPAK pic.twitter.com/BLvyqkJuuk
लेकिन भारतीय टीम के लिए खुशखबरी तब आई, जब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले टी-20 मैच से ठीक पहले राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के साथ जुड़ गए. रविवार को जब मैच खेला जा रहा था, उस वक्त टीवी स्क्रीन पर राहुल द्रविड़ को दिखाया गया.
Indian coach Rahul Dravid is back. pic.twitter.com/YNctEMiLB5
हाल ही में खत्म हुई जिम्बाब्वे सीरीज, उससे पहले आयरलैंड सीरीज में भी वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के साथ रहे थे. जब राहुल द्रविड़ एनसीए के हेड थे, तब रवि शास्त्री की गैर मौजूदगी में टीम इंडिया के साथ काम कर चुके थे.
राहुल द्रविड़ की वापसी से फैन्स सोशल मीडिया पर गदगद नज़र आए. राहुल द्रविड़ जब क्रिकेट खेलते थे, तब उन्हें टीम इंडिया की दीवार कहा जाता था. अब जब वह भारतीय टीम के कोच हैं, तब भारत को बेहतर नतीजे देखने को मिल रहे हैं. साथ ही वह टीम इंडिया को नए मिशन पर ले जा रहे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









