
Rahul Dravid-Sourav Ganguly Debut: मजबूरी में डेब्यू मगर फिर लॉर्ड्स में धमाल...हमें ऐसे मिले थे राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली
AajTak
20 जून को दो ऐसी ही शक्तियों ने इंडिया के लिए खेलना शुरू किया था. एक वो जिसने टीम की ज़रूरतों के हिसाब से ख़ुद को ढाला. और दूसरी जिसने सबसे ज़रूरी वक़्त में टीम को अपने पैरों पर खड़ा किया और आगे बढ़ते रहने की आदत डलवाई.
जून 1996. लॉर्ड्स. दो रिज़र्व बल्लेबाज़ों को उनकी टेस्ट कैप मिली. मजबूरी में नए खिलाड़ियों को आज़माने का फ़ैसला किया गया. मजबूरी इसलिए थी क्यूंकि संजय मांजरेकर के टखने में चोट लग गई थी और नवजोत सिंह सिद्धू ने कप्तान अज़हरुद्दीन से लड़ाई कर ली और खुद को टीम से बाहर कर लिया था. पहला मैच हारने के बाद अज़हर दो नए प्लेयर्स पर भरोसा इसलिए दिखा सके क्यूंकि 84-85 में किसी ने उनपर भी भरोसा दिखाया था जिसके ऐवज में उन्होंने अपने पहले तीन टेस्ट मैचों में तीन शतक ठोंके थे. टीम में नए शामिल बैट्समेन में एक के बारे में काफ़ी बातें हो चुकी थीं. वो पहले भी टीम में आया था. उसे बदतमीज़ क़रार देकर बाहर कर दिया गया. लगभग 4 साल के लिए. ये भी कहा गया कि क्रिकेट बोर्ड का सेक्रेटरी अपनी ताकत का इस्तेमाल कर उसे टीम में लाया था. डोमेस्टिक में सैकड़ों रन ठोंक कर वो दोबारा आया था. सौरव गांगुली. और दूसरा - राहुल द्रविड़. इसके बारे में कोई भी भूमिका नहीं बनाई जा रही थी.
राहुल द्रविड़ जब बैटिंग करने के लिए आए तो स्कोरबोर्ड पर 202 पर 5 विकेट गिरे दिख रहे थे. इंडिया अभी भी इंग्लैंड से 100 रन पीछे थी. द्रविड़ आख़िरी बल्लेबाज़ थे. इसके बाद टीम की पूंछ शुरू होने वाली थी. द्रविड़ के लिए अगर कोई बात हौसला दिलाने वाली थी तो वो ये थी कि दूसरे एंड पर भी वो बल्लेबाज खड़ा था जो अपना पहला मैच खेल रहा था. द्रविड़ से 6 महीने सीनियर सौरव गांगुली अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे. द्रविड़ और गांगुली आपस में एक दूसरे को अंडर-15 के दिनों से जानते हैं. ये दोनों इंडिया-ए के लिए साथ बैटिंग भी कर चुके थे. द्रविड़ के लिए यही बात काम कर गई. जब पहला मैच खेल रहा उसका दोस्त सौरव आराम से खेल रहा है तो प्रेशर में आने की ज़रूरत ही नहीं थी. दोनों ने मिलकर 94 रन बनाए. सौरव ने 131 रन ठोंके. पहले ही मैच में शतक. लॉर्ड्स का मैदान. क्रिकेट की कहानी में इससे बेहतर और क्या ही हो सकता है?
क्लिक करें: गुज्जर नगर का उमरान मलिक, कैसे बना IPL का तूफान...10 तस्वीर में पूरी कहानी
राहुल द्रविड़ 95 रन पर आउट हो गए. पहले मैच में पहली सेंचुरी से मात्र 5 रन दूर. विकेट्स के पीछे एक आसान कैच. बल्ले का किनारा बड़ा हल्का लगा था मगर द्रविड़ ने अम्पायर की तरफ़ देखा भी नहीं. वो तुरंत पीछे मुड़े और पवेलियन की ओर चल पड़े. द्रविड़ के सिद्धांतों की ये पहली निशानी थी.
टूर ख़तम हुआ तो हर तरफ़ एक ही नाम था - सौरव गांगुली. बंगाल को एक क्रिकेटर मिल गया था. 1992 के ऑस्ट्रेलिया टूर पर 'महाराज' कह कर जिसकी धज्जियां उड़ाई गईं थीं, अब 'प्रिंस' बन गया था.
95 रनों की ट्रेडमार्क राहुल द्रविड़ इनिंग्स को लगभग दोयम क़रार दे दिया गया था. लेकिन द्रविड़ के लिए ये बहुत बड़ा मौका था जहां उन्होंने गज़ब का कॉन्फिडेंस कमाया था. उस वक़्त के कोच संदीप पाटिल ने वापस आकर कहा भी था कि द्रविड़ जिस तरह से इनिंग्स के दौरान शांत था, लग ही नहीं रहा था कि कोई अपने जीवन का इतना बड़ा मैच खेल रहा था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









