
Rahul Dravid Reaction: द्रविड़ को ऐसे नहीं देखा होगा! ऋषभ पंत के धमाके पर झूम उठे कोच राहुल, Video
AajTak
ऋषभ पंत ने एजबेस्टन टेस्ट में ऐतिहासिक पारी खेली और अपनी टीम को संकट से बाहर निकाल दिया. ऋषभ पंत की सेंचुरी पर कोच राहुल द्रविड़ का रिएक्शन वायरल हो रहा है.
इंग्लैंड के खिलाफ जारी एजबेस्टन टेस्ट के पहले दिन जो देखने को मिला वो ऐतिहासिक था. टीम इंडिया जब बैकफुट पर थी, उस वक्त विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत क्रीज़ पर आए और ऐसा काउंटर अटैक किया कि इंग्लिश टीम ही बैकफुट पर आ गई. ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ सेंचुरी जड़ी और टीम इंडिया को संकट से निकाला, लेकिन इस बीच कोच राहुल द्रविड़ का एक रिएक्शन वायरल हो रहा है. ऋषभ पंत ने जब दो रन दौड़कर अपना शतक पूरा किया, उस वक्त पूरी टीम ने ड्रेसिंग रूम में खड़े होकर तालियां बजाईं. इसी दौरान कोच राहुल द्रविड़ अपनी सीट से उठे और खुशी में ज़ोर से चिल्ला पड़े. राहुल द्रविड़ जिन्हें द वॉल कहा जाता है और उनके संयम की मिसालें दी जाती हैं, यहां वो सबकुछ टूटता दिखा.
Pant dominates Day 1 of Historic Test with a record-shattering display en route a classy 146 off just 111 balls for #TeamIndia 🫡🔥 Tune in to Sony Six (ENG), Sony Ten 3 (HIN) & Sony Ten 4 (TAM/TEL) - (https://t.co/tsfQJW6cGi)#ENGvINDLIVEonSonySportsNetwork #ENGvIND pic.twitter.com/JeA3QkkoDX
राहुल द्रविड़ का ये रिएक्शन देख सोशल मीडिया पर फैन्स, कमेंट्री बॉक्स में कमेंटेटर्स हर कोई हैरान था. राहुल द्रविड़ के अलावा विराट कोहली और अन्य प्लेयर्स भी ऋषभ पंत की सेंचुरी पर झूम उठे. सोशल मीडिया पर राहुल द्रविड़ के इस अंदाज़ पर जमकर मीम्स भी बने.
Virat Kohli, Rahul Dravid and all players's reaction when Rishabh Pant completed his Hundred. pic.twitter.com/TyGD6IXlX9
The satisfaction of a Coach or Mentor is something else. Rahul Dravid never showed emotions even when he scored big as a player ,now celebrates in a big way for #RishabhPant ! #INDvsENG pic.twitter.com/4Pk1aOfsVt
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया की पहले बैटिंग आई. भारतीय टीम 100 रन से पहले ही अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन उसके बाद ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा का काउंटर अटैक शुरू हुआ. जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









