
Rahul Dravid on Team India: वर्ल्ड कप की तैयारी की खुली पोल? भारत सीरीज हारा और द्रविड़ गिना रहे पॉजिटिव पॉइंट
AajTak
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज हारने के बावजूद हेड कोच राहुल द्रविड़ ने विंडीज दौरे को लेकर बताईं तीन पॉजिटिव बातें. द्रविड़ उन तीन प्लेयर्स के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं, जिन्होंने विंडीज दौरे पर डेब्यू करते हुए दमदार प्रदर्शन किया.
Rahul Dravid on India vs West Indies Series: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज दौरे पर 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले. टीम को इसी साल अपने घर में वनडे वर्ल्ड कप भी खेलना है. इस लिहाज से विंडीज के खिलाफ वनडे के साथ बाकी सीरीज भी बेहद खास थीं. यहां भारतीय टीम को अपनी मजबूत प्लेइंग-11 आजमाने का पूरा मौका था, लेकिन वेस्टइंडीज ने टीम की तैयारियों की पूरी पोल खोलकर रख दी. इन सबके बावजूद भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ पूरे दौरे को लेकर बात करते हुए पॉजिटिव पॉइंट्स गिना रहे हैं.
वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम ने सबसे पहले टेस्ट सीरीज 1-0 से तो जीत ली, लेकिन उसके बाद वनडे सीरीज जीतने में पसीना आ गया. पहला मैच आसानी से जीतकर दूसरे मैच में बुरी तरह मात खानी पड़ी. इसके बाद तीसरा वनडे मैच भी जीतने में पूरा जोर लगाना पड़ा था.
द्रविड़ का पॉजिटिव पॉइंट गिनाना कुछ अटपटा सा
इस वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली पूरी तरह से साइड लाइन रहे थे. आखिरी दो मैच तो वो खेले भी नहीं थे. हार्दिक पंड्या ने ही वनडे सीरीज में कमान संभाली थी. जबकि टीम मैनेजमेंट ने कमजोर मिडिल ऑर्डर में काफी एक्सेपरिमेंट भी किए थे. इसके बाद भारतीय टीम ने दौरे का अंत टी20 सीरीज में 2-3 से हार के साथ किया.
हम भारतीय टीम का खराब प्रदर्शन इसलिए भी कह रहे हैं, क्योंकि वेस्टइंडीज टीम भारत के मुकाबले बेहद कमजोर रही थी. वो वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई भी नहीं कर सकी. इन सबके बावजूद सीरीज से सीख ना लेते हुए द्रविड़ का पॉजिटिव पॉइंट गिनाना कुछ अटपटा सा लगता है.
यशस्वी की बैटिंक के कायल हुए कोच द्रविड़

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









