
Rahul Dravid, Ind Vs Sa: जीरो पर आउट हो लौटे पुजारा का द्रविड़ ने बढ़ाया हौसला, Video पर लट्टू हुए फैंस
AajTak
खराब फॉर्म से जूझ रहे चेतेश्वर पुजारा जब ड्रेसिंग रूम में खड़े थे, तब राहुल द्रविड़ ने उनके कंधे पर हाथ रखा और पुजारा मुस्कुरा दिए. फैंस को राहुल द्रविड़ का ये रिएक्शन काफी पसंद आ रहा है.
Rahul Dravid, Ind Vs Sa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी सेंचुरियन टेस्ट का दूसरा दिन तो बारिश की वजह से धुलता हुआ दिख रहा है. लेकिन पहले दिन टीम इंडिया की मजबूत शुरुआत ने उम्मीदें बढ़ा दी हैं. हालांकि, सीनियर प्लेयर चेतेश्वर पुजारा के लिए दौरे की शुरुआत बढ़िया नहीं हुई और वह पहली ही बॉल पर बिना खाता खोले आउट हो गए. #SAvIND pic.twitter.com/SpMO6RtccL Nice to see Dravid patting Pujara on the back at the tea interval. It almost seemed like he said 'we all get those ones in cricket'. In fact Dravid never got out first ball in Tests, did however get run-out for 0 without having a ball in 2004 #pujara #INDvsSA pic.twitter.com/GgY8wTJCG9

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









