
Rahul Dravid Ind vs Pak T20 World Cup: पाकिस्तान को पीटने के बाद कूल राहुल द्रविड़ भी आए जोश में, ये रिएक्शन नहीं देखा तो क्या देखा!
AajTak
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार शुरुआत की. आखिरी बॉल तक चले रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. मैच जीतने के साथ ही टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने भी अपना शांत स्वभाव खो दिया. वह खुशी के मारे उछल पड़े, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है...
Rahul Dravid Ind vs Pak T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम ने जिस तरह से पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है. उसे देखकर हर कोई झूम उठा है. फैन्स के लिए दिवाली का यह बेस्ट गिफ्ट रहा है. यह मैच मेलबर्न में रविवार (23 अक्टूबर) को खेला गया था.
ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का यह पहला मैच रहा, जिसमें पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया. मैच आखिरी बॉल तक गया और लास्ट ओवर काफी रोमांचक रहा. मगर जैसे ही भारतीय जीती, वैसे ही टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने भी अपना शांत स्वभाव खो दिया.
फैन्स ने द्रविड़ का वीडियो शेयर किया
टीम इंडिया की जीत के बाद द्रविड़ भी जमकर झूम उठे और उनके जोश का अलग ही अंदाज दिखा. यह सब कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैन्स वीडियो शेयर कर कह रहे हैं कि द्रविड़ को पहली बार इस तरह के जोश में रिएक्शन देते हुए देख रहे हैं. बता दें कि द्रविड़ को हमेशा ही शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है.
जोश में द्रविड़ ने क्या-क्या किया?
दरअसल, वीडियो में राहुल द्रविड़ के चेहरे पर जीत की खुशी अलग ही देख सकते हैं. डगआउट में बैठे द्रविड़ भारतीय टीम के जीतने के साथ ही जोश के साथ बाहर आए. इस दौरान उन्होंने कुछ खिलाड़ियों के सिर पर हाथ मारा, तो स्टाफ को तेजी के साथ ताली मारी. इस दौरान किसी की पीठ पर भी हाथ मारते दिखे हैं. यानी द्रविड़ को जोश में जो सूझ रहा, वही करते दिखाई दिए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









