
Rahul Dravid Huged and Cried: 'राहुल द्रविड़ चीखे और रो रहे थे...', आर अश्विन ने बताया टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेने के बाद कैसी थी कोच की हालत?
AajTak
भारतीय टीम ने जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब जीता है. इस दौरान राहुल द्रविड़ कोच थे. टूर्नामेंट के बाद उनका कार्यकाल खत्म हो गया है. अब द्रविड़ की जगह गौतम गंभीर ने ली है. मगर इसी बीच स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने द्रविड़ को लेकर एक खुलासा किया है. अश्विन ने बताया कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद जश्न के दौरान द्रविड़ चीख और रो रहे थे.
Rahul Dravid Huged and Cried: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने पिछले ही महीने यानी जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब जीता है. इस दौरान राहुल द्रविड़ कोच थे. टूर्नामेंट के बाद उनका कार्यकाल खत्म हो गया है. अब द्रविड़ की जगह गौतम गंभीर ने ली है. मगर इसी बीच स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने द्रविड़ को लेकर एक खुलासा किया है.
अश्विन ने बताया कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद जश्न के दौरान द्रविड़ चीख और रो रहे थे. अश्विन ने कहा कि बारबाडोस में भारत की खिताबी जीत के बाद विराट कोहली का द्रविड़ को टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी सौंपना और कोच का खुशी में 'चीखना और रोना' कुछ ऐसा था जो हमेशा उनकी यादों में रहेगा.
'राहुल द्रविड़ चीख और रो रहे थे'
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल 29 जून को बारबाडोस में खेला गया था. इस खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को रोमांचक अंदाज में 7 रनों से हराकर खिताब जिताया था. इसके बाद द्रविड़ ट्रॉफी को हाथ में उठाकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते नजर आए थे.
अश्विन ने स्वीकार किया कि यह 51 साल के द्रविड़ के लिए विशेष लम्हा था, जो खिलाड़ी के रूप में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का खिताब नहीं जीत पाए. लेकिन अंतत: कोच के रूप में ऐसा करने में सफल रहे.
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मेरे लिए सबसे शानदार लम्हा वह है जब विराट कोहली राहुल द्रविड़ को बुलाते हैं और उन्हें कप (ट्रॉफी) देते हैं. मैंने उन्हें कप को गले लगाते हुए और रोते हुए देखा. राहुल द्रविड़ चीख और रो रहे थे. मैंने उन्हें इसका लुत्फ उठाते हुए देखा.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









