
Rahul Dravid Funny: लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक शब्द बोलने पर शरमा गए राहुल द्रविड़, जमकर हंसे, Video
AajTak
टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का सेंस ऑफ ह्यूमर हर कोई जानता है. पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच से पहले राहुल जब मीडिया के सामने आए, तब वह एक शब्द को बोलने में हिचकिचाते रहे और शरमा गए. राहुल द्रविड़ का यह फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
पाकिस्तान के खिलाफ रविवार (4 सितंबर) को होने वाले मैच से पहले भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. राहुल ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया की रणनीति पर बात की, कई बार हंसी-मज़ाक भी किया. इस दौरान एक सवाल के जवाब में जब वह कुछ बोल रहे थे, तब एक शब्द को बोलने में वह शरमा गए और हंस पड़े. राहुल द्रविड़ का यह अंदाज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल द्रविड़ से भारत और पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ों को लेकर सवाल हुआ. इसका जवाब देते हुए राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे पास भी काफी बेहतरीन बॉलिंग अटैक है, जो नतीजे देता हैं. भले ही वह... एक शब्द मैं इस्तेमाल करना चाहता हूं लेकिन यहां पर इस्तेमाल नहीं कर सकता हूं...’ (सभी हंसते हैं..)
Only dravid can make sexy 'cute'😇 https://t.co/pcZ6mnqe12
Rahul Dravid struggling to say sexy is the cutest thing you'll see today. https://t.co/71OxONo3zc
राहुल द्रविड़ बोले, ‘वो शब्द मेरे दिमाग में आ रहा है, लेकिन मैं बोल नहीं पा रहा हूं. वह चार कैरेक्टर का शब्द है, जो S से शुरू होता है. मतलब काफी ग्लैमरस नहीं होगा (बॉलिंग अटैक) लेकिन हमारा बॉलिंग अटैक भी बढ़िया रिजल्ट दे सकता है.’
राहुल द्रविड़ का यह वीडियो ट्विटर पर जमकर वायरल हुआ और लोगों ने राहुल द्रविड़ के सेंस ऑफ ह्यूमर की जमकर तारीफ की. बता दें कि टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ की अगुवाई में भारतीय टीम बड़े मिशन पर निकली है, जहां उसके सामने एशिया कप, टी-20 वर्ल्डकप और वनडे वर्ल्डकप है.
Rahul Dravid trying to avoid using the word "Sexy" for Pak bowlers😂#INDvPAK #INDvsPAK#INDvsPAK2022 pic.twitter.com/l7m6btlcQy

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









