
Rahul Dravid coaching in IPL 2025: राहुल द्रविड़ को मिलेगा रोजगार... IPL में कोचिंग के लिए ये 4 टीमें लगाएंगी पूरा जोर
AajTak
राहुल द्रविड़ ने अपनी कोचिंग में भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में चैम्पियन बनाया है. साथ ही उनका बतौर कोच कार्यकाल भी खत्म हो गया है. अब वो नई भूमिका और नए ऑफर की तलाश में हैं. मगर इससे पहले एक बड़ी खबर आ रही है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की 4 फ्रेंचाइजी द्रविड़ को अपने साथ जोड़ने और टीम का हेड कोच बनाने के लिए पूरा जोर लगा सकती हैं.
Rahul Dravid coaching in IPL 2025: भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में चैम्पियन बनाने के बाद राहुल द्रविड़ अब फ्री हो गए हैं. भारतीय टीम में बतौर हेड कोच उनका कार्यकाल खत्म हो गया है. टीम को चैम्पियन बनाने के बाद एक इंटरव्यू में खुद द्रविड़ ने कहा था कि वो अब बेरोजगार हो गए हैं. किसी अच्छे ऑफर की तलाश में हैं.
मगर लगता है कि अब उनकी यह तलाश जल्द ही खत्म हो सकती है. दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की 4 फ्रेंचाइजी द्रविड़ को अपने साथ जोड़ने और टीम का हेड कोच बनाने के लिए पूरा जोर लगा सकती हैं.
यह चारों IPL टीमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) हैं. बता दें कि IPL 2025 सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होना है. इसमें सभी टीमें पूरी तरह से दोबारा बनेंगी.
ऐसे में ये चारों फ्रेंचाइजी जल्द से जल्द द्रविड़ को अपने साथ जोड़ना चाहेंगी, ताकि उनके मार्गदर्शन में मेगा ऑक्शन में एक फ्रेश और मजबूत टीम बनाई जा सके. फैन्स के मन में यह सवाल जरूर होगा कि आखिर यही चारों टीमें क्यों दावेदार हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
बेंगलुरु टीम से सबसे बड़ी दावेदार
इन चारों टीमों में से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी द्रविड़ को अपने साथ जोड़ने के लिए सबसे आगे नजर आ रही है. इसका बड़ा कारण है कि टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली की द्रविड़ के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग नजर आती है. दूसरा एडवांटेज है कि बेंगलुरु द्रविड़ का घर भी है. ऐसे में उनके लिए यह आसान भी होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









