
Rahul Dravid Birthday: 'इस रिपोर्टर को बाहर निकालो...', जब पाकिस्तान में आया था राहुल द्रविड़ को गुस्सा
AajTak
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ 50 साल के हो गए हैं. आज (11 जनवरी) के दिन 1973 में इंदौर में जन्मे द्रविड़ अपने शांत स्वभाव के लिए पहचाने जाते है. भारतीय टीम के मौजूदा कोच द्रविड़ को कुछ मौकों पर भयंकर गुस्सा आ चुका है. एक बार पाकिस्तान दौरे पर भी गुस्सा आया था...
Rahul Dravid Birthday: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का आज (11 जनवरी) बर्थडे है. द वॉल के नाम से मशहूर द्रविड़ 50 साल के हो गए हैं. खेल जगत के दिग्गजों के अलावा फैन्स ने भी अलग-अलग अंदाज में बधाइयां दी हैं. 1973 में इंदौर में जन्मे द्रविड़ का अपना अलग ही स्टाइल रहा है और वह अपने शांत स्वभाव के लिए पहचाने जाते है.
मगर क्या फैन्स इस बात को जानते हैं कि द्रविड़ को गुस्सा भी आता है? बता दें कि 'दीवार' और 'मिस्टर भरोसेमंद' के नाम से मशहूर रहे राहुल द्रविड़ को एक बार पाकिस्तान दौरे पर भयंकर गुस्सा आया था. यह गुस्सा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आया था, तब द्रविड़ ने एक रिपोर्टर को बाहर निकालने तक की बात कह दी थी.
मैच फिक्सिंग के नाम पर गुस्सा गए थे द्रविड़
यह वाकया 2004 में भारतीय टीम के साथ पाकिस्तान दौरे पर हुआ था. तब टेस्ट सीरीज में द्रविड़ का बल्ला जमकर चला था और उन्होंने 3 मैचों की 4 पारियों में 309 रन बनाए थे. उसी पाकिस्तान दौरे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने मैच फिक्सिंग को लेकर सवाल कर लिया था.
इस पर टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ को भयंकर गुस्सा आया था. तब द्रविड़ ने सरेआम कहा था, 'इस शख्स (रिपोर्टर) को कोई बाहर निकालो. ये बकवास है और इस तरह की बातें खेल के लिए खराब हैं.'
दूसरी बार इंग्लैंड के खिलाफ आया गुस्सा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









