
Rahul Dravid: 'वह दिल तोड़ने वाली...', वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार पर हेड कोच द्रविड़ ने तोड़ी चुप्पी
AajTak
क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी उस फाइनल मुकाबले में मिली हार पर चुप्पी तोड़ी है. द्रविड़ ने कहा कि वह दिल तोड़ने वाली हार थी, लेकिन उसे भुलाकर अब आगे बढ़ना होगा.
टीम इंडिया फिलहाल साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां उसे अब दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाना है. भारत ने टेस्ट सीरीज के लिए अनुभवी और युवा खिलाड़ियों से सजी टीम उतारा है. कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद पहली बार खेलने उतरेंगे.
द्रविड़ ने वर्ल्ड कप की हार पर तोड़ी चुप्पी
गौरतलब है कि क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. वो हार फैन्स को अब भी कचोट रही है. टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी उस फाइनल मुकाबले में मिली हार पर चुप्पी तोड़ी है. द्रविड़ ने कहा कि वह दिल तोड़ने वाली हार थी, लेकिन उसे भुलाकर अब आगे बढ़ना होगा.
Test Match Mode 🔛#TeamIndia batters are geared up for the Boxing Day Test 😎#SAvIND pic.twitter.com/Mvkvet6Ed9
द्रविड़ ने यहां पत्रकारों से नई चुनौतियों के बारे में कहा, 'वह दिल तोड़ने वाली हार थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आपको तेजी से आगे बढ़ना होता है. हमारे सामने एक और महत्वपूर्ण सीरीज है और यह सभी श्रृंखलाएं एक अन्य आईसीसी प्रतियोगिता (विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल) के लिए क्वालिफाई करने के संदर्भ में काफी मायने रखती हैं.'
उन्होंने कहा, 'आपके पास निराशा में डूबे रहने के लिए वक्त नहीं होता. आपको उससे उबरकर आगे बढ़ना होता है और हमारे खिलाड़ियों ने ऐसा बहुत अच्छी तरह से किया. हम निराश थे लेकिन अब हम उससे आगे बढ़ चुके हैं. मुझे लगता है कि हमारी वनडे टीम ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करके सीरीज जीता.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








