
Rahul Dravid: दिलदार द्रविड़...कानपुर की पिच से खुश होकर ग्राउंड्समैन को दिए 35 हजार रुपये
AajTak
भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कानपुर टेस्ट के लिए तैयार की गई पिच से खुश होकर ग्राउंड्समैन को ईनाम दिया है. कानपुर टेस्ट पांचों दिन तक चला और आखिरी ओवर तक जीत के लिए संघर्ष हुआ.
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए कानपुर टेस्ट मैच में भले ही नतीजा भारतीय टीम के पक्ष में नहीं गया हो, लेकिन टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ यहां बनी पिच से काफी खुश नज़र आए. पांचवें दिन जब मैच ड्रॉ हुआ तब उसके बाद पिच से खुश होकर राहुल द्रविड़ ने ग्राउंड्समैन को 35 हज़ार रुपये की मदद की. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने इस बात की घोषणा की है कि राहुल द्रविड़ ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम के ग्राउंड्समैन को 35 हज़ार रुपये की राशि दी है. राहुल द्रविड़ ने ऐसा पिच की शानदार स्थिति के लिए दिया. बता दें कि भारत में ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि कोई पिच पांचों दिन का टेस्ट मैच झेल जाए, कानपुर में कुछ ऐसा ही हुआ कि आखिरी ओवर तक मैच खेला गया और नतीजा किसी भी पक्ष में जा सकता था. अंत में मैच ड्रॉ हो गया. भारत में अक्सर तीसरे दिन के बाद पिच टूटने लगती है, जिसकी वजह से स्पिनर्स को मदद मिलती है और टर्निंग पिच पर बल्लेबाजों का टिकना मुश्किल हो जाता है. कानपुर पिच किस लिहाज़ से अच्छी थी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भारत की ओर से स्पिनर्स ने इसपर अपना जलवा बिखेरा, तो वहीं न्यूजीलैंड की ओर से तेज़ गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग की और विकेट भी झटके. बल्लेबाजों ने शतक भी बनाए, यानी बल्लेबाज, स्पिनर और फास्ट बॉलर हर किसी के लिए पिच में कुछ ना कुछ ज़रूर था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









