
Rahul Dravid: क्या बीजेपी के इवेंट में होंगे शामिल? खुद राहुल द्रविड़ ने बताया क्या है सच
AajTak
टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने उन खबरों पर बयान दिया है जिसमें दावा किया जा रहा था कि वह बीजेपी के एक इवेंट में शामिल होंगे. राहुल द्रविड़ ने इन दावों का खंडन किया है.
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) मंगलवार को अचानक सुर्खियों में आ गए. अभी आईपीएल चल रहा है और टीम इंडिया का दूर-दूर तक कोई मैच नहीं है, ऐसे में राहुल द्रविड़ सुर्खियों से दूर थे. लेकिन इस बार वह क्रिकेट नहीं बल्कि राजनीति की वजह से खबरों में आए.
सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि राहुल द्रविड़ भारतीय जनता पार्टी के इवेंट में शामिल होने जा रहे हैं. ये बात सामने आते ही कई तरह के कयास लगाए जाने लगे. हालांकि, अब खुद राहुल द्रविड़ ने इसपर बयान जारी किया है.
टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने समाचार एजेंसी ANI से कहा, ‘मीडिया के एक वर्ग कहा जा रहा है कि मैं 12-15 मई तक हिमाचल प्रदेश में एक बैठक में हिस्सा लूंगा. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि उक्त रिपोर्ट ग़लत है.’
दरअसल, दावा था कि राहुल द्रविड़ भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा से जुड़े इवेंट में शामिल होंगे. हालांकि यह दावा गलत निकला.
A section of the media has reported that I will attend a meeting in Himachal Pradesh from May 12th-15th, 2022. I wish to clarify that the said report is incorrect: Rahul Dravid, Team India Head coach to ANI (File photo) pic.twitter.com/b7Uifnaj1J
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ की गिनती सर्वकालिक श्रेष्ठ बल्लेबाजों में होती है. वह इस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं, इससे पहले वह नेशनल क्रिकेट अकादमी को हेड कर रहे थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








