
Radio commentator Manjul passes away: मशहूर कमेंटेटर मुरली मनोहर मंजुल नहीं रहे, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
AajTak
हिंदी क्रिकेट कमेंट्री को रुचिकर रूप देने में मंजुल को महारत हासिल था. 25 फरवरी को मंजुल का निधन हो गया. मंजुल ने आकाशवाणी की कमेंट्री को घर की भाषा (मातृभाषा हिंदी) में आम लोगों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया था. मंजुल की लयबद्ध और धाराप्रवाह कमेंट्री उन लोगों को जरूर याद होगी, जिन्होंने सत्तर से नब्बे के दशक में आकाशवाणी की क्रिकेट कमेंट्री का आनंद उठाया होगा.
Renowned radio commentator Murli Manohar Manjul passes away: हिंदी के मशहूर रेडियो कमेंटेटर मुरली मनोहर मंजुल अब नहीं रहे. रविवार शाम (25 फरवरी) जयपुर में उन्होंने अंतिम सांस ली. वह 91 साल के थे. उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री हैं. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को मानसरोवर (जयपुर) में किया जाएगा.
मुरली मनोहर मंजुल की लयबद्ध और धाराप्रवाह कमेंट्री उन लोगों को जरूर याद होगी, जिन्होंने सत्तर से नब्बे के दशक में आकाशवाणी की क्रिकेट कमेंट्री का आनंद उठाया होगा. सच तो यह है कि मंजुल ने आकाशवाणी की कमेंट्री को घर की भाषा (मातृभाषा हिंदी) में आम लोगों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया था.
दरअसल, क्रिकेट मूल रूप से एक इंग्लिश गेम है. शुरुआती दौर में ऐसी धारणा थी कि इसकी कमेंट्री सिर्फ अंग्रेजी में ही की जा सकती है. आखिरकार मुरली मनोहर मंजुल ऐसे अगुआ बन कर उभरे, जिन्होंने इस मिथक को तोड़ा था.
रेडियो कमेंट्री को हिंदी में घर-घर तक पहुंचाया था
मंजुल ने 1957 में आकाशवाणी में प्रवेश किया था. सरस कवि के तौर पर रेडियो में स्थान बनाने वाले मंजुल ने इस यात्रा के दौरान अपने नाटक और फीचर्स से पहचान बनाई थी. उस वक्त उनका खेलों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था. हालांकि बचपन में उन्होंने अपने गृहनगर जोधपुर में स्थानीय स्तर पर मारवाड़ क्रिकेट क्लब से खुद को जोड़ा था. जॉन आर्लोट (John Arlott) उनके प्रिय कमेंटेटर रहे. रेडियो में आने के बाद जब हिंदी में आकाशवाणी से खास तौर पर क्रिकेट का प्रसारण शुरू हुआ तो वही प्रगाढ़ता उनके काम आई.
मंजुल 1966 से 1972 के बीच रणजी ट्रॉफी मैचों का आंखों देखा हाल सुनाते रहे. 1972 में उन्होंने बाकायदा क्रिकेट कमेंट्री के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पैनल में पदार्पण किया था.मंजुल का 1966 में आकाशवाणी पटना से जयपुर ट्रांसफर हुआ और उन्हें खेल कवरेज का जिम्मा सौंपा गया और इसके बाद तो उन्होंने हिंदी कमेंट्री की मजबूत आधारशिला रखी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









