
R Ashwin Team India: WTC फाइनल से बाहर रहने पर आर. अश्विन ने तोड़ी चुप्पी, कप्तान और कोच का किया बचाव
AajTak
अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया था. अश्विन ने फाइनल मैच नहीं खेलने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. अश्विन ने कहा कि वह फाइनल मुकाबला खेलना पसंद करते, लेकिन यह कप्तान और कोच का निर्णय था.
टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के साथ ही टीम इंडिया का एक बार फिर आईसीसी खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया था. फाइनल मुकाबले में अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिल पाई थी, जिसे लेकर काफी सवाल खड़े हुए थे. अब आर. अश्विन फाइनल ना खेलने की निराशा को भुलाकर तमिलनाडु प्रीमियर लीग में डिंडीगुल ड्रैगन्स की कप्तानी कर रहे हैं.
इसी बीच 36 साल के आर. अश्विन ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को एक खास इंटरव्यू भी दिया. इसमें उन्होंने डब्यूटीसी फाइनल समेत कुछ अहम पहलुओं पर बात की. आर. अश्विन ने कहा कि वह फाइनल मुकाबला खेलना पसंद करते, लेकिन यह कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ का निर्णय था. अश्विन ने अपने गेंदबाजी एक्शन में बदलाव की वजह भी बताई.
क्लिक करें- एशिया कप की मेजबानी मिलने से पाकिस्तान खुश, जय शाह की तारीफ में पढ़े कसीदे
वर्ल्ड के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज अश्विन ने कहा, 'मैं फाइनल में खेलना पसंद करता क्योंकि मैंने वहां पहुंचने में एक भूमिका निभाई है. यहां तक कि पिछली बार फाइनल मुकाबले में मैंने चार विकेट हासिल किए और वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की. 2018-19 से विदेशों में मेरी गेंदबाजी शानदार रही है और मैं टीम के लिए गेम जीतने में कामयाब रहा हूं.'
कोच और कप्तान को लगा होगा कि...
अश्विन ने बताया, 'मैं इस निर्णय को कप्तान और कोच के नजरिए से देख रहा हूं. पिछली बार जब हम इंग्लैंड में थे, तो 2-2 से सीरीज ड्रॉ रहा था. उन्हें लगा होगा कि इंग्लैंड में 4 पेसर और 1 स्पिनर का संयोजन सटीक है .फाइनल मुकाबले से पहले उन्होंने यही सोचा होगा. समस्या एक स्पिनर के गेम में आने की है, यह चौथी पारी होनी चाहिए. चौथी पारी काफी महत्वपूर्ण पहलू है, हम इतना रन बनाने में सक्षम हों ताकि स्पिनर खेल में आ सके, यह पूरी तरह से मानसिकता की बात है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








